नारनौंद से विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, 13 साल पहले हुई थी शादी, तीन बच्चों की मां घर से गायब
नारनौंद उपमंडल के गांव से एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर से जींद गई थी लेकिन वापस नहीं आई। पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हांसी जिले के गांव उगालन निवासी कश्मीर ने बास थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 13 साल पहले पूजा के साथ हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। उसकी 31 वर्षीय पत्नी 24 जुलाई को घर पर जींद जाने की बात कहकर गई थी। लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं आई।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी की तमाम रिश्तेदारियों सहित संभावित ठिकानों पर की। परंतु उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। बास थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर उसकी पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल महिला का कोई पता नहीं चला है।
पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों से भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या हेल्पलाइन पर सूचना दें।
फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और महिला का जल्द पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
बिजली का खंभा गिरने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, ढाठरथ-खेड़ी मार्ग पर हुआ हादसा,
12वीं के बाद करियर बनाने का सुनहरा मौका: ये प्रोफेशनल कोर्स दिला सकते हैं बेहतर भविष्य,
जींद के पिल्लूखेड़ा में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, महिला का सिर फूटा, तीन गंभीर ,
Hisar News: पूजा मार्केट में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार,
Ratia CIA Police: रतिया में 710 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर काबू,
बडाला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, एक गिरफ्तार,
Latest News: महिला से मारपीट और पिस्तौल दिखाकर धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,


