---Advertisement---

Hansi Crime News: नहरी पानी को लेकर विवाद; कापड़ो गांव में चले हथियार, मामला दर्ज

By sunilkohar

Published On:

Follow Us

 

 

 

Hansi Crime News: नहरी पानी को लेकर विवाद; कापड़ो गांव में चले हथियार, मामला दर्ज

---Advertisement---

कापड़ो गांव में नहरी पानी ओसरा विवाद

Hansi Crime News: नारनौंद क्षेत्र के गांव कापड़ो में नहरी पानी को लेकर विवाद हो गया। नहरी पानी के ओसरे पर परिवार के ही दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में उस समय तब्दील हो गया। जब सुभाष और उसका पिता शमशेर ने मिलकर परिवार के ही एक व्यक्ति और उसके बेटों पर हमला कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
गांव कापड़ो निवासी 47 वर्षाीय राजेन्द्र ने खेड़ी चौपटा चौंकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 सितंबर की सुबह करीब सात बजे उसके खेत में नहरी पानी का ओसरा था और अपने खेत में पानी लगाने के लिए वो अपने बेटे के साथ गया हुआ था।

लाठी जैली हमला

इसी दौरान उसका भतीजा सुभाष पुत्र शमशेर वहां पर आ गया और पानी के ओसरे को लेकर उसके साथ झगड़ा करते हुए गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो सुभाष और उसका पिता शमशेर लाठी व जैली लेकर वहां पर पहुंच गए और उस पर हमला कर दिया। उसकी चीखें सुनकर उसके दोनों बेटे बीच बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी व जैली से हमला कर घायल कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के खेतों से अन्य किसान मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करते हुए उनकी जान बचाई तो हमलावर दोनों पिता पुत्र जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
राजेन्द्र ने बताया कि इस झगड़े में उसे व उसके बेटे प्रदीप व मनदीप को गहरी चोटें आई तो उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल से छुटटी मिलने के बाद पिता पुत्र शिकायत लेकर खेड़ी चौपटा चौंकी पहुंचे और पुलिस के सामने अपने ब्यान दर्ज करवाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़ित राजेन्द्र के भतीजे सुभाष व उसके बड़े भाई शमशेर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Leave a Comment