Hansi Accident: हांसी में साइकिल सवार को वाहन ने मारी टक्कर, अग्रोहा रेफर

By sunilkohar

Published On:

Hansi Accident: हांसी में साइकिल सवार को वाहन ने मारी टक्कर, अग्रोहा रेफर

---Advertisement---

hansi-cycle-rider-accident-unknown-vehicle

Hansi Accident News: हांसी में साइकिल सवार को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। करीब एक सप्ताह बाद होश में आने पर घायल ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर

मिली जानकारी के मुताबिक, 23 सितंबर को सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। करीब एक सप्ताह बाद घायल को होश आया, जिसके बाद उसने पुलिस को अपने साथ हुए हादसे की जानकारी दी।

 

Cycle Rider Accident in Gujjar Khera Road Hansi

बिहार के शिवहर जिले के गांव घुसूकपुर छिनौली निवासी वीरेंद्र साहनी ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल हांसी जिले के गांव रामायण में रहता है और खेती-बाड़ी का काम करता है। 23 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे वह साइकिल पर हांसी की ओर आ रहा था। जब वह गुज्जर खेड़ा रोड पर पहुंचा तो पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

वीरेंद्र साहनी ने बताया कि हादसे के बाद उसे कुछ याद नहीं रहा और जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में भर्ती था। होश में आने के बाद उसने हादसा करने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई। उसे पता चला कि मेरी साईकिल को टक्कर मारने वाली गाङी स्विफ्ट डिडायर NO- HR47-F-1248 जिसका ड्राईवर नील बहादुर S/O रण बहादुर R/O कीर्ति WHS , A2/52, कीर्ति नगर , नजदीक जवाहर कैन्प , नई दिल्ली , रमेश नगर H.O , पश्चिम दिल्ली 110015 था । जो मेरे को अस्पताल में छोङकर भाग गया ।

पुलिस ने वीरेंद्र साहनी की शिकायत के आधार पर गाङी स्विफ्ट डिडायर NO- HR47-F-1248 चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हादसे में शामिल वाहन और चालक की पहचान करने के लिए जांच कर रही है।

Leave a Comment