महम बाइपास हादसा : रोडवेज बस ब्रेजा टक्कर
Rohtak Meham News: हरियाणा के रोहतक जिले के महम में दर्दनाक हादसा हो गया। बाइपास पर बहलम्बा रोड के पास रोडवेज बस ने एक ब्रेजा गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ब्रेजा गाड़ी फ्लाईओवर के पिलर से जा टकराई। इसी दौरान फल खरीद रहा एक बुजुर्ग व्यक्ति ब्रेजा गाड़ी और पिलर के बीच आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, ब्रेजा गाड़ी में सवार नारनौल, महेंद्रगढ़ निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Meham Roadways Bus Accident
मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सुबह करीब 11 बजे रोहतक के महम बाइपास पर बेरी फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज बस और ब्रेजा गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस ब्रेजा गाड़ी को धकेलते हुए फ्लाईओवर के पिलर की तरफ ले गई। इसी दौरान वहां फल खरीद रहा एक बुजुर्ग व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ गया।
Maham Bypass Bahalamba Road Accident

Rohtak Accident : ब्रेजा गाड़ी और फ्लाईओवर के पिलर के बीच आने से बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ब्रेजा गाड़ी में सवार दो लोग भी घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत महम के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बुजुर्ग व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि ब्रेजा गाड़ी में सवार दोनों घायलों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया।
महम हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मृतक के बेटे ने पुलिस को शिकायत देकर रोडवेज बस चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने के आरोप लगाए। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महम रोडवेज बस-ब्रेजा गाड़ी हादसे में मृतक की पहचान महम के कृष्णगढ़ निवासी मामन के रूप में हुई है। वहीं, ब्रेजा गाड़ी में सवार घायलों की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल निवासी राजेंद्र पुत्र मेहर सिंह और उनकी पत्नी दर्शना के रूप में हुई है।
Meham Beri Flyover Accident
पुलिस को दी शिकायत में गांव कृष्णगढ़ निवासी पवन पुत्र मामन ने बताया कि उसने बहलम्बा मोड़, महम बाईपास, बेरी पुल के पास सर्विस स्टेशन कर रखा है। 8 अक्टूबर 2026 को करीब सुबह 11 बजे वह और उसके पिता मामन सर्विस स्टेशन पर मौजूद थे। इसी दौरान उसके पिता फल लेने के लिए पुल के नीचे गए थे।
महम रोडवेज बस हादसा
शिकायत के अनुसार, इसी दौरान महम शहर की तरफ से हरियाणा रोडवेज की बस नंबर HR38GV1399 तेज रफ्तार और कथित लापरवाही से आती हुई दिखाई दी। आरोप है कि बस चालक ने बस को सामने से आ रही ब्रेजा कार नंबर HR35M3251 में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार पुल के पिलर की तरफ जा धकेली गई।
पवन के अनुसार, उसके पिता मामन इसी दौरान ब्रेजा कार और पुल के पिलर के बीच फंस गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उन्हें निजी वाहन से सिविल अस्पताल महम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में ब्रेजा कार में सवार राजेंद्र पुत्र मेहर सिंह निवासी नारनौल, जिला महेंद्रगढ़ और दर्शना पत्नी राजेंद्र निवासी नारनौल भी घायल हुए। दोनों का उपचार सिविल अस्पताल महम में कराया गया।
हिसार से दिल्ली जा रहे कार मालिक रवि ने बताया कि वह सर्विस लाइन पर था। ब्रेकर क्रॉस कर लिया था और गाड़ी की स्पीड मात्र 20-30 की थी। वहीं, गाड़ी को ओवरटेक करने के लिए पीछे से एक हरियाणा रोडवेज की बस आई, जिसकी स्पीड 100 से अधिक थी। बस ने कंडेक्टर साइड गाड़ी में टक्कर मारी, जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के पिल्लर पर जाकर रूकी।
रवि ने बताया कि पुल के नीचे एक बुजुर्ग चारपाई पर बैठा था, जबकि उसकी गाड़ी में उसके माता-पिता बैठे थे। गाड़ी की बुजुर्ग को टक्कर लगी, जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में बैठी उसकी मां बेसुध हो गई, जबकि पिता को भी चोट लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रवि ने बताया कि सारी गलती बस ड्राइवर की है, जिसने बस की स्पीड को कम नहीं किया। बस सवारियों से भरी हुई थी, जिसने काफी दूर से ब्रेक मारने शुरू किए, लेकिन बस उसकी गाड़ी से टकराने के बाद पुल के पिल्लर से टकराकर रूकी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
पुलिस के अनुसार बहलम्बा बाईपास पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के बेटे पवन ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत, रुक्का मौत और MLR के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 106(1), 125 और 281 BNS के तहत मामला दर्ज करके जांच जारी है और हादसे के कारणों तथा बस चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
महम थाना एसएचओ सतपाल ने बताया कि नेशनल हाईवे पर काम चल रहा है। इसलिए बस पुल के नीचे से आ रही थी। फरीदाबाद डिपो की बस महम से आई थी, जो बेरी की तरफ जा रही थी। एक कार हिसार की तरफ से दिल्ली जा रही थी। बस की टक्कर लगने के कारण कार बुजुर्ग से टकराई, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।













1 thought on “महम में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस-ब्रेजा की टक्कर, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर”