Barwala Hisar Live-in Woman Missing
लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला लापता
हिसार जिले के बरवाला से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। महिला गांव सरसौद के युवक के साथ पिछले एक साल से लिव-इन ( Live-in Patenership) में रह रही थी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर उसकी प्रेमिका की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव सरसौद निवासी रामदिया ने बताया कि सलेमगढ़ की रहने वाली 36 वर्षीय संतोष पिछले एक साल से उसके साथ लिव-इन में रह रही थी। घर पर वे दोनों काफी खुश थे और सब ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन 24 नवंबर को संतोष बिना बताए घर से कहीं चली गई।
Live-in Patener Missing
शिकायतकर्ता प्रेमी के अनुसार जब उसकी प्रेमिका काफी समय तक दिखाई नहीं दी तो उसने अपने आसपास व अन्य संभावित ठिकानों पर उसकी काफी तलाश की, परंतु वह कहीं नहीं मिली। बरवाला थाना पुलिस ने रामदिया की शिकायत पर मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है।














