Power theft fine in Hisar
Hisar Latest News: हिसार सर्कल में बिजली चोरी के खिलाफ दो दिन 26 और 27 नवंबर को हुई सघन छापेमारी में बिजली निगम की 9 टीमों ने कुल 221 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। इन पर कुल 54.68 लाख रुपए का जुर्माना (असेसमेंट) लगाया गया है। अभियान के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को कार्रवाई में तेजी दिखी, जब एक ही दिन में 124 मामले पकड़कर 30.69 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।
अभियान शहरी क्षेत्रों की जांच के दौरान टीमों ने मॉडल टाउन, मॉडल टाउन एक्सटेंशन और अर्बन एस्टेट सहित अन्य इलाकों में दबिश दी। कई स्थानों पर सीधे कनेक्शन जोड़कर या अन्य तरीकों से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।
डिवीजनों में 3-3 टीमें तैनात
हिसार सर्कल के तीनों डिवीजनों में 9 विशेष टीमें गठित की गई थीं। इनमें हिसार डिवीजन नंबर-1 (शहरी), हिसार डिवीजन नंबर-2 (ग्रामीण) और हांसी डिवीजन के लिए तीन-तीन टीमें शामिल रहीं। दूसरे दिन डिवीजन-2 में सबसे ज्यादा 14.57 लाख का असेसमेंट आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन बिजली चोरी पकड़ने और जुर्माना लगाने की रफ्तार बढ़ी। 27 नवंबर को हिसार डिवीजन नंबर-2 में 47 मामले पकड़े गए, जिन पर 14.57 लाख रुपए का जुर्माना ठोका गया, जो दूसरे दिन किसी भी डिवीजन में सबसे अधिक राशि है। वहीं, हांसी डिवीजन में दूसरे दिन सबसे ज्यादा 50 मामलों में 7.23 लाख रुपए और हिसार डिवीजन नंबर-1 में 27 मामलों में 8.89 लाख रुपए का जुर्माना किया गया।













