उचाना में दीवार विवाद में बुजुर्ग पर ईंटों से हमला, तीन महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज | Uchana Jind News

By sunilkohar

Published On:

उचाना में दीवार विवाद में बुजुर्ग पर ईंटों से हमला, तीन महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज | Uchana Jind News

---Advertisement---

Elderly Man Attacked in Jind

Uchana Jind News: जींद जिले के उचाना कलां में दीवार को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने 78 वर्षीय बुजुर्ग पर ईंटों से हमला कर दिया। ईंटें लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल जींद रेफर किया गया है। उचाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नागरिक अस्पताल जींद में उपचाराधीन 78 वर्षीय रामचंद्र ने बताया कि वह उचाना कलां के स्थायी निवासी हैं और बुजुर्ग होने के कारण अधिकतर समय घर पर ही रहते हैं। उन्होंने अपने मकान की चारों तरफ की सभी दीवारें अलग बनवा रखी हैं, जिनमें किसी की कोई हिस्सेदारी नहीं है।

Wall Dispute Assault: पीड़ित के अनुसार, 27 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे वह घर पर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसी सोनू और बिट्टू उर्फ आशीष अपने निर्माणाधीन मकान का काम शुरू करने पहुंचे और अलग दीवार निकालने के बजाय उनकी दीवार पर ईंटें रखकर निर्माण करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर ईंटों से हमला कर दिया।

Uchana Kalan Police Case: शोर सुनकर उनकी पोती खुशी घर से बाहर आई और घायल अवस्था में उन्हें उचाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जींद रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बुजुर्ग के बयान दर्ज किए और सोनू पुत्र सतबीर, बिट्टू उर्फ आशीष पुत्र कृष्ण, कांता पत्नी सतबीर, मोनिया पत्नी आशीष तथा सोनिया पत्नी सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment