---Advertisement---

Bank Officer Fraud : बैंक अधिकारी बनकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Bank Officer Fraud accused arrested jakhal

Jakhal News : जाखल पुलिस ने एक ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान तरसेम निवासी गांव समैण के रूप में हुई है। उसे शीघ्र ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना जाखल प्रभारी सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता जगसीर सिंह पुत्र मुकंद सिंह निवासी वार्ड नं. 2, गांव जाखल ने थाने में शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर उसके साथ धोखाधड़ी ( Bank Officer Fraud ) की है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी तरसेम ने स्वयं को कोटक महिंद्रा बैंक, टोहाना में कार्यरत बताते हुए फोन किया और ट्रैक्टर लोन की किस्त जमा करवाने के बहाने शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए।इसके बाद आरोपी ने एक फर्जी रसीद भेजकर शिकायतकर्ता को गुमराह किया।

जब शिकायतकर्ता ने संबंधित बैंक जाकर जानकारी ली, तो उसे धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उसने साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई। Bank Officer Fraud की गहन जांच के बाद थाना जाखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। तकनीकी साक्ष्यों एवं गहन तफ्तीश के आधार पर आरोपी तरसेम को गिरफ्तार कर लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से पैसे चोरी, तीन महिलाएं काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी

August 18, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer