---Advertisement---

Body found soaked in blood: रतिया नहर के पास खून से लथपथ मिला शव, रंजिश के चलते पत्थर मारकर हत्या

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Body found soaked in blood near Ratia canal, murdered by stoning due to enmity

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक के भाई का आरोप, बीती शाम को हुआ था लापता, एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच पर केस दर्ज

Haryana News Today : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया शहर शहर के फतेहाबाद रोड़ पर स्थित नहर के पास पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पत्थरों से हमला कर हत्या ( Murder ) करने का मामला प्रकाश में आया है। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने खून से लथपथ युवक के शव को देखा तो उन्होंने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की हत्या की सूचना मिलते ही शहर थाना के प्रभारी रणजीत सिंह के अलावा सीन आफ क्राइम की टीम डाक्टर जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान शहर के वार्ड नंबर 17 में वाल्मीकि कालोनी निवासी आकाश उर्फ काचरी से की गई है। मृतक आकाश शादी समारोहों में वेटर का काम करता था। पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि शव का चेहरा पत्थर की मदद से बेरहमी से कुचलकर क्षत-विक्षत करने का प्रयास किया गया था। इतना ही नहीं, हत्यारे ने युवक की हत्या करने के बाद बड़ा सा पत्थर उसके शव के चेहरे पर रख दिया था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजनें के तुरंत बाद विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी। स्वजन ने आशंका जताई है कि कुछ दिन पहले आकाश का कुछ युवकों से हुआ था।

 

रतिया में नहर के किनारे खाली पड़े प्लाट में पड़ा युवक का शव,  जांच करती पुलिस और मौके पर पहुंची लोगों की भीड़।

झगड़ा ऐसे में पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़क देख रही हैं। जिसके चलते पुलिस ने मृतक के भाई अजय कुमार की शिकायत पर उसी वार्ड के रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों में वार्ड नंबर 17 के अमरनाथ उर्फ शेर, हिसार निवासी सोनू पुत्र पवन के अलावा अमरजीत कौर पत्नी राकेश कुमार, राकेश कुमार पुत्र मांगेराम व साहिल पुत्र राकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस को दिए बयान में मृतक आकाश के भाई अजय कुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है, जबकि उसका छोटा भाई आकाश उर्फ काचरी वेटर का कार्य करता है।

उन्होंने बताया कि उसके भाई की उन्हीं के वार्ड के अमरनाथ उर्फ शेर तथा हिसार निवासी सोनू के साथ कई वर्षों से रंजिश चल रही है। वीरवार रात जब वो देर रात अपने काम से वापिस लौटा तो उसका भाई आकाश घर नहीं था और उसने पूरी रात इधर उधर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पुलिस की ओर से उसे सूचित किया तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपने भाई के शव की शिनाख्त की। मृतक आकाश की तीन साल पहले शादी हुई थी और उसकी दो साल की बेटी भी है। पुलिस ने संबंधित नामित आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से पैसे चोरी, तीन महिलाएं काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी

August 18, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer