---Advertisement---

Barwala Breaking: डॉ. अनंतराम बरवाला रंगें हाथों गिरफ्तार, बार-बार गैर कानूनी काम, कब कसेगा शिकंजा?

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Dr antram barwala ling janch giraftar balaji clinic raid

Barwala Breaking: हिसार जिले के बरवाला के महसूर कानून तोड़ने वाले डॉक्टर अनंतराम बरवाला एक बार फिर से भ्रूण लिंग जांच करते हुए रंग हाथों पकड़े गए हैं। इससे पहले उन पर सात मामले दर्ज हैं। लेकिन जमानत पर बाहर आते ही वह फिर से वह गैर कानूनी तरीके से भ्रूण जांच का धंधा शुरू कर देते हैं। लेकिन अब तक कानून उन पर पूर्ण रूप से शिकंजा करने में नाकाम रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बालाजी क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा

मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि बरवाला के प्रसिद्ध जनता अस्पताल के डॉक्टर अनंतराम बरवाला बालाजी क्लिनिक के ऊपर गैरकानूनी तरीके से लिंग की जांच कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ अनामिका बिश्नोई के नेतृत्व में गठित की गई और बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की।

 

 

डॉ. अनंतराम बरवाला फिर लिंग जांच करते गिरफ्तार


अवैध लिंग जांच के मामले में एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने डॉ. अनंतराम बरवाला को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आजाद नगर क्षेत्र स्थित बालाजी क्लिनिक पर छापा मारकर टीम ने लिंग जांच से जुड़े अहम सबूत बरामद किए हैं।

स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि क्लिनिक में पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां नियमों के विपरीत गतिविधियां पाए जाने पर डॉक्टर को हिरासत में लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार आरोपी डॉक्टर पहले भी इसी तरह के मामलों में संलिप्त रह चुका है, बावजूद इसके दोबारा कानून तोड़ने का मामला सामने आया है। विभाग ने क्लिनिक के दस्तावेज, मशीनें और रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

जननायक जनता पार्टी के नेता एवं बरवाला के प्रसिद्ध डॉक्टर अनंतराम बरवाला कई बार लिंग जांच करने के मामले में पकड़े जा चुके हैं। अब तक उन पर सात मामले दर्ज हैं। उनके बेटे की मौत के बाद उन्होंने हाई कोर्ट से बेल याचिका लगाई थी और हाईकोर्ट से उन्हें बेल मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद फिर से वह लिंग जांच के मामले में सुर्खियां बटोरने लगे हैं। लेकिन कानून के लचीलेपन का फायदा उठाते हुए वह कानून के शिकंजे से बाहर आ जाते हैं और उन्हें अब तक कोई ठोस सजा नहीं मिल पाई है।

डॉक्टर अनंतराम बरवाला को लिंग जांच करने के साथ-साथ राजनीति का भी खुमार चढ़ा हुआ है। सन 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जननायक जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। इससे पहले भी डॉक्टर अनंतराम तीन चुनाव लड़ चुके थे लेकिन कभी उन्हें जीत हासिल नहीं हुई।

 

डॉ. अनंतराम बरवाला पर अब तक दर्ज मामले

डॉ. अंतराम बरवाला पर दर्ज मामलों की वर्षवार सूची

क्रम संख्या वर्ष (सन) पुलिस थाना मामले का विवरण
1 1999 भ्रूण लिंग जांच मामले में पहला केस दर्ज
2 2015 हिसार शहर थाना 28 जून 2015 को भ्रूण लिंग जांच का दूसरा मामला दर्ज, गिरफ्तारी हुई
3 2016 बरवाला थाना 5 मई 2016 को तीसरी एफआईआर दर्ज
4 2018 बरवाला थाना 18 दिसंबर 2018 को चौथा मामला दर्ज
5 2021 बरवाला थाना 14 जुलाई 2021 को पांचवां केस दर्ज
6 2023 14 अक्टूबर 2023 को PCPNDT Act के तहत छठा केस दर्ज
7 2020 ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, डॉ. अंतराम बरवाला व उनके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer