---Advertisement---

हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: फायरिंग में दो घायल, गाड़ी पलटने के बाद मचा हड़कंप, दो फरार

Follow Us
Encounter between police and criminals in Hisar: Two injured in firing, commotion after car overturned, two absconding
---Advertisement---
Encounter between police and criminals in Hisar: Two injured in firing, commotion after car overturned

हरियाणा के हिसार जिले में पुलिस और बदमाषों के बीच फिल्मी स्आइल में सनसनीखेज मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस और चार बदमाशों के बीच फिल्मी स्टाइल में जबरदस्त गोलीबारी हुई। घटना बालसमंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीसवाला गांव के नजदीक कच्चे रास्ते पर हुई। क्रॉस फायरिंग के दौरान दो बदमाश घायल हो गए, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। ( Hisar News Today )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, भिवानी रोहिल्ला से सीसवाला की ओर बदमाष कार में सवार होकर जा रहे थे कि इसकी भनक पुलिस को लग गई। दो गाड़ियों में पुलिस कर्मी सवार होकर तुरंत पहुंचे। जैसे ही तीनों गाड़ियां कच्चे रास्ते पर पहुंचीं, बदमाशों की गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। इसके बाद बदमाश गाड़ी से निकलकर खेतों की ओर भागने लगे।

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाषों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार हुए दो बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने अभी इस वारदात का खुलासा नहीं किया है और ना ही पकड़े गए बदमाषों व फरार बदमाषों के नाम सामने आए हैं।

घटना के बाद पुलिस ने पलटी हुई गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और मौके से कई अहम सुराग जुटाए जा रहे हैं। बालसमंद पुलिस चौकी प्रभारी शेषकरण ने बताया कि पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्त और नाकाबंदी बढ़ा दी गई है ताकि फरार आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मुठभेड़ से संबंधित सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। संभावना है कि यह बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer