---Advertisement---

Murder Case Update: पूर्व सरपंच हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad Ex Sarpanch Murder Case Update   

वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद, पहले ही बरामद हो चुके हैं 12 बोर बंदूक, देशी पिस्तौल व कारतूस


हरियाणा न्यूज: फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के दिशा-निर्देशन में थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड ( Murder Case Update ) में कार्रवाई करते हुए मामले के चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 


जानकारी देते हुए थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद राय ने बताया कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विनोद गोदारा पुत्र शिवलाल, विक्रम पुत्र शिवलाल तथा जिलेसिंह उर्फ सेठी पुत्र जगदीश, सभी निवासी गांव खारा खेड़ी शामिल हैं। तीनों आरोपियों को दिनांक 07.07.2026 को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक 12 बोर बंदूक, एक देशी पिस्तौल तथा 12 बोर के पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।

 


उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के पुलिस रिमांड के दौरान ही पुलिस ने मामले में एक और सफलता हासिल करते हुए दिनांक 10.07.2026 को चौथे आरोपी संजय कुमार पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गांव खाराखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार (एचआर-26ईजे-7495) भी बरामद कर ली गई है।
निरीक्षक प्रहलाद राय ने बताया कि 04 जुलाई 2026 को गांव खारा खेड़ी स्थित रंगला पंजाब तड़का ढाबा के पास पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलते ही सदर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर सदर थाना फतेहाबाद में मुकदमा संख्या 257 दिनांक 05.07.2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 103(1), 61(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा 25/54/59 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

 


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चौथे आरोपी को भी माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, घटना के पीछे की साजिश तथा मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके।


उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer