---Advertisement---

म्योद कला में हेरोइन तस्करी पर Jakhal Police की कार्रवाई, मुख्य तस्कर सहित सप्लायर गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad jakhal police drug supplier Arrested   

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रियाणा न्यूज, जाखल:  Jakhal Police ने हेरोइन तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। जाखल पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से 8.54 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस पकड़े गए दोनों नशा तस्करों से पूछताछ करने में लगी हुई है ताकि इन दोनों से जुड़े के बारे में भी पुख्ता सबूत इकट्ठा कर उन्हें जेल भेजा जा सके।

 

मामले की जांच के दौरान मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हेरोइन सप्लाई करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जाखल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पुलिस चौकी म्योद पुल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक करनैल सिंह अपनी टीम के साथ गांव म्योद कला क्षेत्र में गश्त एवं नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मंगा राम उर्फ काला पुत्र देशराज, निवासी गांव म्योद कला, जाखल अपने मकान के पास हेरोइन बेच रहा है।

 

 

सूचना के आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोअर की जेब से *8.54 ग्राम हेरोइन* बरामद हुई। इस संबंध में थाना जाखल में *मुकदमा नंबर 89 दिनांक 10.07.2026* के तहत *एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B), 61 एवं 85* के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

 

 

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर हेरोइन सप्लाई करने वाले मुख्तयार सिंह पुत्र लालचन्द निवासी म्योद कला को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हेरोइन की सप्लाई चेन, इसके स्रोत तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाकर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से पैसे चोरी, तीन महिलाएं काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी

August 18, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer