---Advertisement---

Fatehabad News : घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad Ghar me Tod fod and maarpeet

Fatehabad News : थाना शहर फतेहाबाद के अंतर्गत गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी की टीम ने एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन मामलों में वांछित चल रहा था और पहले से ही उसके खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक सोहन सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रवि कुमार उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Fatehabad police के अनुसार आरोपी ने हाल ही में गुरसेवक निवासी आजाद नगर (हाल गुरुनानक पुरा फतेहाबाद) के घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की थी तथा गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। इस मामले में थाना शहर फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में सामने आया कि रवि कुमार उर्फ मोटा एक आदतन अपराधी है, जो पहले भी मारपीट, जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखना, चोरी, सार्वजनिक शांति भंग जैसे गंभीर मामलों में लिप्त रहा है। वह पिछले कई दिनों से फरार था और लगातार अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को Fatehabad court में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से पैसे चोरी, तीन महिलाएं काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी

August 18, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer