---Advertisement---

Fatehabad Haryana News : अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार, सप्लायर भी काबू

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad Haryana News: Youth arrested with illegal pistol, supplier also arrested,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी द्वारा दीपावली के दिन सुरक्षा प्रबंधों को लेकर दिए गए निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने गश्त दौरान टोहाना के युवक को नाजायज पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति को भी धर दबोचा है।

दोनों युवकों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी देते हुए सी. आई.ए. फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रा ने बताया कि पुलिस टीम ए.एस.आई. बसंत सिंह के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर गश्त के दौरान फतेहाबाद से हांसपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही टीम गांव भड़ोलांवाली बस अड्डे के पास पहुंची तो पुलिस को सूचना मिली कि लवप्रीत नामक युवक हांसपुर रोड पर रजवाहा पुल के पास पिस्तौल लिए खड़ा है।

इस सूचना पर पुलिस टीम रजवाहा पुल के पास पहुंची तो वहां खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और तेज कदमों से रजवाहा की कच्ची पटरी की तरफ चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम लवप्रीत निवासी राजनगर बस्ती टोहाना बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक नाजायज पिस्तौल 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर उसे हथियार सप्लाई करने वाले पवन उर्फ पोनी निवासी मोहनगढ़, जिला जींद को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से पैसे चोरी, तीन महिलाएं काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी

August 18, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer