---Advertisement---

टोहाना में मिले मां बेटी के शव मिलने से हड़कंप, कैसे हुई मां बेटी की मौत ?| Fatehabad News

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad Tohana house Mother and daughter bodies found

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Fatehabad के टोहाना में मां बेटी के शव मिलने से सनसनी, एक साथ मां बेटी की मौत कैसे हुई ?

Fatehabad News : फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक घर में मां बेटी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों को इसकी भनक तब लगी जब घर से बदबू आने लगी। लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दे तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। लोगों को कहना है की मां बेटी पिछले काफी वर्षों से इस मकान में रहती थी वह कुछ दिन पहले ही उनके भाई का निधन हो गया था। पुलिस मामले के अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच करने में जुटी हुई है।

 

लाला छाजूराम ट्रस्ट कार्यालय टोहाना Fatehabad के पास मां बेटी के शव मिलने से सनसनी

फतेहाबाद जिले के टोहाना स्थित लाला छाजूराम ट्रस्ट कार्यालय के सामने शनिवार की दोपहर को उस समय सनसनी फैल गई जब एक कॉलोनी में बदबू आने लगी। बदबू ऐसी थी कि स्थानीय लोगों को वहां पर रहने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिससे लोगों को सांस लेने में भी कठिनाई हो रही थी। जब लोगों को पता चला कि यह बदबू उनके कॉलोनी के घर से आ रही है, उन्होंने जब देखा तो मकान में रहने वाली 90 वर्षीय सुरजीत कौर और उसकी बेटी हरभजन कौर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। ( Tohana News in Hindi )

 

टोहाना पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच करने में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर जाकर देखा तो घर में रहने वाली 90 वर्षीय सुरजीत कौर और उसकी बेटी 55 वर्षीय हरभजन कौर के शव पड़े हुए हैं। प्रारंभिक दृष्टि से ऐसा लगा कि उनकी मौत एक-दो दिन पहले हो चुकी है। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और मामले की हर एंगल से जान शुरू कर दी। पुलिस ने इस बात की सूचना उनके परिजनों को दी और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।  ( Fatehabad Tohana News in Hindi )

 

 

इस संबंध में Tohana Police के जांच अधिकारी उम्मेद सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि घर से बदबू आ रही है तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर मां बेटी के शव पड़े हुए थे। दोनों के शवों पर किसी प्रकार के चोट के निशान या जानवर के काटे होने के कोई निशान नहीं मिला। लेकिन दोनों मां बेटे की एक साथ मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इसकी जांच की जा रही है और उनकी मौत का असली कर्म का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक टोहाना कस्बे की रहने वाली 90 वर्षीय सुरजीत कौर अपनी बेटी हरभजन कौर के साथ पिछले 60 सालों से इस मकान में रह रही थी। ‌हरभजन कौर कैंसर पीड़ित थी। हरभजन कौर का इलाज चल रहा था और दोनों मां बेटे घर में रहती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही हरभजन कौर के भाई की मौत हो गई थी और उसके बाद दोनों मां बेटी ही घर में अकेली रहती थी। ( Abtak Tohana News )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से पैसे चोरी, तीन महिलाएं काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी

August 18, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer