Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News: हरियाणा के किसानों पर ओलावृष्टि की मार: दोहरी मार से किसान परेशान

0 minutes, 4 seconds Read

Hailstorm hits farmers in Haryana News      

Haryana News: हरियाणा में मंगलवार को हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों में काफी नुकसान हुआ है वही ओलावृष्टि की चपेट में आने से काफी पशु भी घायल हो गए। इस बार ओलावृष्टि की मार के साथ-साथ दोहरी मार पढ़ने से हरियाणा का किसान परेशान है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हरियाणा मौसम अलर्ट : मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी को हरियाणा के कई जिलों में बादल जमकर बरसे। कहीं पर बूंदाबांदी तो कहीं पर तेज बारिश देखने को मिली। लेकिन बारिश के साथ अचानक ओलावृष्टि होने से बाहर काम कर रहे लोग और उनके मवेशी इसकी चपेट में आ गए जिससे वह घायल हो गए। ओलावृष्टि की मार से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों, चना सहित अन्य फैसले नष्ट हो गई।

हरियाणा के कई जिलों में ओलावृष्टि

हरियाणा के फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, हांसी, भिवानी, अंबाला, कैथल, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, रोहतक, नारनौल, झज्जर जिलों सहित अनेक जिलों में मंगलवार को बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि देखने को मिली। कहीं-कहीं पर तो आसमान से केवल ओले ही बरसे। सोशल मीडिया पर ओलावृष्टि के दौरान दो भैंस खुले आसमान में बंधी हुई थी कि अचानक से हरियाणा में ओलावृष्टि शुरू हो गई। ओलों की मार पड़ने से भैंस तिल मिला उठी। लेकिन किसी ने भी इतनी भारी ओलावृष्टि में अपनी जान जोखिम में डालकर पशुओं को खोलने की जहमत नहीं उठाई।

 

यह तो वीडियो उस वीडियो का जिक्र है जो सोशल मीडिया पर अचानक से हमारे सामने आ गई थी। लेकिन काफी ऐसे वीडियो हैं जो हम तक नहीं पहुंचे और ना ही किसी कारणवंश हम उन तक पहुंच पाए।

 

 ओले भैंसों को फोड़ते रहे, लोग रील बनाते रहे

सोशल मीडिया का जमाना है और लोग तिलमिला रही भैंसों की वीडियो बनाने में लग रहे। क्योंकि उन्हें भैंसों को ओलावृष्टि से बचाने से ज्यादा अपनी रील सोशल मीडिया पर वायरल करने की जल्दी थी। अक्सर देखने में आता है कि कोई हादसा या आपदा के समय लोग मदद करने की बजाय वीडियो बनाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं।

 

चंद मिनटों की बारिश से पानी पानी हुआ नारनौंद

भले ही मंगलवार को बारिश की गतिविधियां ज्यादा देर तक नहीं टिकी। लेकिन हांसी जिले के नारनौंद में 10 से 15 मिनट की बारिश ने ही प्रशासन के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी। कस्बे की सब्जी मंडी, थाने की साइड वाली दोनों गलियां और खांडा मोड सहित पुरानी सब्जी मंडी में जल भराव हो गया। देखें वीडियो

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer