Truth about Narnaund development has been expose
Narnaund News : मंगलवार को बारिश की गतिविधियां ज्यादा देर तक नहीं टिकी। लेकिन हांसी जिले के नारनौंद में 10 से 15 मिनट की बारिश ने ही प्रशासन के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी। कस्बे की सब्जी मंडी, थाने की साइड वाली दोनों गलियां और खांडा मोड सहित पुरानी सब्जी मंडी में जल भराव हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खांडा मोड़ नारनौंद पर स्थित उपमंडल कार्यालय परिसर के सामने हुए जल भराव की वजह से सरकारी कार्यों व कोर्ट परिसर सहित सरकारी हॉस्पिटल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों को सड़क पर खड़े पानी से होकर ही गुजरना पड़ा। बारिश रुकने के बावजूद भी करीब 1 घंटे तक पानी सड़क पर भरा रहा। लेकिन इस दौरान ना ही तो कोई सफाई कर्मचारी ना बंद पड़े नालों को खोलने के लिए आया और ना ही किसी अधिकारी ने कस्बा वासियों और आसपास के गांव के लोगों की सुध ली।

नारनौंद सब्जी मंडी के व्यापारियों ने बताया कि सब्जी मंडी काफी नीचे जगह पर है और हांसी जींद मार्ग ऊंचा होने से नाले ओवरफ्लो होकर उनका पानी सब्जी मंडी में घुस आता है और इसे निकलने में काफी समय लगता है। हर बार बारिश के सीजन में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है क्योंकि पानी में भीगने की वजह से सब्जियां नष्ट हो जाती हैं और खरीदार भी नहीं आते।
वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने बताया कि नारनौंद नगर पालिका चेयरमैन शमशेर लोहान उर्फ कुकन के पदभार संभालने के बाद कस्बे की काफी समस्याओं का समाधान हुआ है। सब्जी मंडी के बीचो-बीच कूड़े के ढेर लगे रहते थे और बेसहारा पशु सारा दिन व्यापारियों व खरीदारों के लिए परेशानी का सबक बने रहते थे। लेकिन आज वहां पर साफ सफाई देखने को मिल रही है। बेसहारा पशु सब्जी मंडी सहित पूरे कस्बे के लिए परेशानी बने हुए थे लेकिन आज नारनौंद कस्बा पूरी तरह से बेसहारा पशु मुक्त है।
विधायक का विकास कार्यों में सहयोग नहीं
लोगों ने बताया कि नारनौंद में जो विकास की दरकिनार दिखाई पड़ रही है वह केवल स्थानीय विधायक का विकास कार्यों में सहयोग नहीं मिलने की वजह है। क्योंकि 6 सालों से ज्यादा समय भी जाने का बावजूद भी विधायक के कोटे से कस्बे में विकास की कोई ईट नहीं लगी है।
हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुक्सान, जाने कहां-कहां पर गिरे ओले – पढ़ें पूरी खबर













