---Advertisement---

Hansi-Meham-Rohtak Train route update : हांसी महम रोहतक रेलवे लाइन पर अब बजेगी पैसेंजर ट्रेन की सिटी, पढ़ें पूरी खबर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Passenger train whistle will now start on Hansi Maham Rohtak railway line

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज हांसी : हांसी-महम-रोहतक से दिल्ली तक नए रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर गाड़ी चलने का रास्ता साफ हो गया है।  अब इस रेलवे ट्रैक पर जल्द ही मालगाड़ी के साथ साथ पैसेंजर ट्रेन की सिटी सुनाई देगी। इसके लिए बुधवार को नार्थ रेलवे के जीएम शोभन चौधरी ने पैसेंजर गाड़ी चलाए जाने से पहले अंतिम बार ट्रैक का निरीक्षण किया। वह विशेष ट्रेन से रोहतक से नए ट्रैक का निरीक्षण करते हुए हांसी स्टेशन पहुंचे। 

उन्होंने नए ट्रैक पर बनाए गए स्टेशन व ट्रैक का निरीक्षण किया। नार्थ रेलवे जीएम के आने की सूचना पर रेलवे के कई बड़े अधिकारी हांसी स्टेशन पहुंचे थे। जीएम के निरीक्षण के बाद अब जल्द ही इस ट्रैक के लिए हरी झंडी दिखाई जा सकती है। इस नए ट्रैक से पैसेंजर गाड़ियां चलाने के लिए पहले ही रेलवे द्वारा संभावित समय सारणी मुख्य कार्यालय भेजी थी। हालांकि अभी हांसी-रोहतक ट्रैक पर गाड़ियां चलाने के लिए फाइनल तारीख निर्धारित नहीं की गई है। 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार जीएम के निरीक्षण बाद जल्द ही फाइनल तारीख की घोषणा हो सकती है। फिलहाल इस ट्रैक से हर रोज करीब पांच मालगाड़ियां गुजारी जा रही हैं। नार्थ रेलवे के जीएम नए ट्रैक पर निरीक्षण के लिए परख निरीक्षण यान में पहुंचे और ट्रैक की जांच की। जीएम बुधवार दोपहर डेढ़ बजे हांसी स्टेशन पर पहुंचे थे। यहां वह करीब 10 मिनट तक रुके। उन्होंने निरीक्षण यान में ही बैठकर अधिकारियों से जानकारी ली और दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

अब जल्द ही इस ट्रैक से पैसेंजर गाड़ियां शुरू होंगी

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नए ट्रैक पर पैसेंजर गाड़ी शुरू करने से पहले जीएम द्वारा अंतिम निरीक्षण किया जाता है। अब जल्द ही इस ट्रैक से पैसेंजर गाड़ियां शुरू होंगी।

सीआरएस पूरा होने के बाद रेल मंत्री ने इंटरनेट मीडिया पर जानकारी शेयर की थी तस्वीरें 

गौरतलब है कि 30 सितंबर को सीआरएस पूरा होने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंटरनेट मीडिया पर इनकी जानकारी शेयर की थी। रेल मंत्री ने कहा था कि रोहतक- महम-हांसी नई रेलवे लाइन का प्रोजेक्ट सफल रहा और इस ट्रैक पर गढ़ी-हांसी के बीच 118 किलोमीटर की स्पीड से ट्रेन दौड़ाकर देखी गई। रेल मंत्री द्वारा 21 सेकंड की वीडियो शेयर की गई थी। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इंटरनेट मीडिया पर प्रदेश वासियों को बधाई दी थी। संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस रेल परियोजना से न सिर्फ प्रदेश में कनेक्टिविटी को नई दिशा मिल रही है अपितु रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ ही लोगों के लिए सफर भी सुगम हो रहा है। 28 नवंबर को सीआरएस आरके शर्मा ने रोहतक-महम-हांसी रेलवे प्रोजेक्ट का हांसी स्टेशन तक निरीक्षण किया था।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – सुनील कोहाड़ पत्रकार, 7015156567

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Hisar Chandigarh Road Accident in Hisar 

Haryana News Today 

Haryana politics News : नारनौंद की धरती से दीपेंद्र हुड्डा की ललकार; विरोधी नेताओं की नींद हराम

Hisar accident news : ड्यूटी पर जा रहे दो बाइक सवार भाइयों को ट्रक ने घसीटा, एक की मौत 

Weather update in Haryana 

Meham News Today : महम चौबीसी के गांव की दो महिलाओं सहित तीन ठगी के हुए शिकार

Narnaund News: नारनौंद की महिला के साथ बास गांव में मारपीट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer