---Advertisement---

Haryana News Jind: बाइक सवार दो युवक आधा किलो सुल्फा सहित काबू

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana News Jind: Two youths riding bike caught with half kilo of sulfa

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज जींद : अपराध शाखा सफीदों के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कमल सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक जयवीर सिंह, प्रधान सिपाही जितेन्द्र कुमार, ई.ए.एस.आई. मेजर सिंह, सिपाही सुनील व सुरेन्द्र कुमार की एक टीम गश्त दौरान रत्ताखेड़ा मोड़ पर मौजूद थी कि इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि बुढ़ाखेड़ा निवासी संजय व विक्रम सुल्फा बेचने का काम करते हैं। दोनों बूढ़ाखेड़ा से खरक गागर व कालवा रोड पर खेतों में चरस बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही टीम ने गांव बुढ़ाखेड़ा से होशियारपुरा रोड़ पर रेलवे अंडरपास से आगे नाकाबंदी करते हुए संदिग्ध वाहनों व लोगों पर निगाहें रखनी शुरू कर दीं। थोड़ी देर बाद गांव खरक गागर व कालवा की तरफ से रेलवे लाइनों के साथ लगते रास्ते से बाइक सवार 2 युवक आए। जिन्हें पुलिस ने नाके पर रोक कर बाइक सहित काबू कर लिया।

 पूछताछ में बाइक चालक ने अपनी पहचान संजय निवासी बुढ़ाखेड़ा के तौर पर दी। वहीं पीछे बैठे शख्स ने अपना नाम पता विक्रम उर्फ बिका निवासी बुढ़ाखेड़ा बताया। नियमानुसार पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ। राजपत्रित अधिकारी ई.टी.ओ. डी.ई.टी.सी. एस.टी. राकेश नागर को मौके पर बुलाकर उनकी उपस्थिति में ली गई तलाशी दौरान बाइक की साइड में टंगे थैले से 505 ग्राम चरस बरामद हुई।

 जिसको राजपत्रित अधिकारी ने मौके पर ही सीलबंद करके पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ-साथ नशीले पदार्थ की तस्करी के लिए प्रयोग की जा रही बाइक को भी जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपियों को भी अरैस्ट किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर सफीदों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer