---Advertisement---

HARYANA News Today : नकली पुलिस सब इंस्पेक्टर बनाकर वाहन चालकों से वसूली करते दो काबू ; नकली सब इंस्पेक्टर का पिता असली रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 HARYANA News Today : Two arrested for extorting money from motorists by posing as fake police sub-inspectors

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनीपत पुलिस ने पकड़े पानीपत जिले के नकली सब इंस्पेक्टर सहित दो

हरियाणा न्यूज सोनीपत : सोनीपत सिटी थाना पुलिस ने नकली सब इंस्पेक्टर सहित एक युवक को वाहन चालकों से पुलिस के नाम पर अवैध वसूली करते हुए काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए एक व्यक्ति का पिता पुलिस से रिटायर्ड है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक नकली पिस्तौल सहित पुलिस की वर्दी बरामद की है।

नकली सब इंस्पेक्टर नरीन व उसका मददगार राकेश पुलिस हिरासत में बैठे हुए। 

सोनीपत पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 23 के रोड़ पर दो व्यक्ति एक कार में बैठे हुए हैं और वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के लिए परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी थाना सोनीपत पुलिस की टीम वहां पर पहुंची और कर सवार दोनों लोगों को काबू कर पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि यह दोनों ही वाहन चालकों से नकली पुलिस बनकर अवैध वसूली करते थे। जब पुलिस ने पुलिस की वर्दी में बैठे व्यक्ति से उसकी आईडी कार्ड मांगा तो वह आईडी कार्ड नकली निकला। 

पुलिस हिरासत में नकली सब इंस्पेक्टर व अन्य। 

पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लेकर सखती से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि एक आरोपित की पिता एसआईटी से रिटायर्ड मुलाजिम है। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपितों की पहचान पानीपत जिले के इसराना क्षेत्र के गांव पठूर निवासी राकेश और नरीन के रूप में हुई है। आरोपित नरीन का पिता जसमेर सिंह हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से करीब 4 साल पहले सेवानिवृत हुए थे और नरीन एक निजी स्कूलों की बस चलता है, जबकि राकेश अपने पिता के साथ मिलकर खेती-बाड़ी का कार्य संभालता है। 

पुलिस पूछताछ में नरीन और राकेश ने बताया कि वह वाहन चालकों पर धौंस जमाने, अपना खर्चा निकालने व रेहड़ी फड़ी वालों पर फ्री में खाने पीने का सामान लेने के लिए ऐसा करते हैं। उन्होंने पुलिस की यह वर्दी मधुवन से खरीदी थी और नरीन ने सब इंस्पेक्टर की नकली वर्दी डाली हुई थी। जबकि राकेश नकली सब इंस्पेक्टर का ड्राइवर बना हुआ था।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Jind News Today : जींद में ASI 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने निगला जहर

Haryana News Today : विदेशी लड़की और दिल्ली के युवक का हरियाणा के रिसार्ट में शव मिलने से मचा हड़कंप 

 News Hansi : हांसी के नजदीकी गांव में पराली में आग लगने से लाखों रुपए की पराली जली

Latest News Hisar हिसार में देर रात सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, बिल्डिंग खाली कराई, बच्चे की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer