---Advertisement---

Haryana News Today : बाइक सहित नहर में गिरने से व्यक्ति की मौत, ट्रैक्टर एजेंसी में करता था नौकरी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana News Today: person died after falling into canal along with his bike, he used to work in tractor agency  in tohana,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घर आते हुए अज्ञात परिस्थितियों में बाइक सहित नहर में गिरने से मौत

Fatehabad Haryana News Today : फतेहाबाद जिले के जाखल क्षेत्र के गांव साधनवास निवासी प्यारा सिंह की बाइक सहित भाखड़ा नहर में गिरने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

बैग के साथ शव पुल में अटका हुआ मिला

प्यारा सिंह के बेटे धनप्रीत सिंह ने बताया कि उसके पिता टोहाना में एक ट्रैक्टर एजेंसी में काम करते थे और रोजाना बाइक से गांव आते-जाते थे। नियमित रूप से प्यारा सिंह देर शाम तक घर लौट आता था, लेकिन बुधवार देर रात तक जब वो घर नहीं लौटा तो परिवार को चिंता हुई। उन्होंने एजेंसी संचालक से फोन पर बात की तो पता चला कि वो रोज की तरह समय पर ही निकल गया था। जिसके बाद बुधवार देर रात तलाश शुरू की। इस दौरान उसके उसके परिजन को साधनवास पुल के पास भाखड़ा नहर में प्यारा सिंह का शव बैग के साथ अटका हुआ मिला।

ससुराल में रहता था मृतक प्यारा सिंह

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। प्यारा सिंह को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नौकरी के चलते प्यारा सिंह अपने ससुराल में ही रहता था। जांच अधिकारी कैलाश ने बताया कि प्यारा सिंह के शव को इत्तेफाकिया कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए टोहाना भेजा है।

Hisar News, खेत से पंचायती झोटे को निकालने को लेकर व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला

Hisar News, खेत से पंचायती झोटे को निकालने को लेकर व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला

CM नायब सैनी ने हिसार में खोला सौगातों का पिटारा, अग्रोहा मेडिकल में कैंसर अस्पताल बनाने में सरकार करेगी मदद 

CM Nayab Saini opened the box : CM सैनी ने हिसार में खोला सौगातों का पिटारा, अग्रोहा मेडिकल में कैंसर अस्पताल बनाने में सरकार करेगी मथद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से पैसे चोरी, तीन महिलाएं काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी

August 18, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer