---Advertisement---

Haryana Weather Update:  मौसम में बदलाव, अस्पताल में बढ़ रहे मरीज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana Weather Update: Change in weather, number of patients in hospital increasing

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Haryana News Today : पिछले पांच दिनों से धुंध से राहत अवश्य मिली हुई, लेकिन पारा लगातार गिरता जा रहा है। उधर मौसम विभाग ने जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अगले तीन से चार दिनों में धुंध छा सकती है। ऐसे में एक बार फिर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधर लगातार तापमान में गिरावट आने के कारण गर्म वस्त्रों की डिमांड बढ़ गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में यह तापमान और गिर सकती है।

 

वहीं सुबह व शाम के समय ठंडी हवाएं भी चल सकती है। ऐसे में लोगों को अपने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। उधर ठंड अधिक होने के कारण अब पंखे आदि बंद हो गए। उधर स्माग होने के कारण परेशानी अवश्य हो रही है। सुबह के समय हल्की धुंध व स्माग के कारण तापमान गिर रहा है।

अब जाने पिछले कुछ दिनों का तामपान

तिथि               अधिकतम         न्यूनतम

15 नवंबर।           26                14

16 नवंबर            26                 14

17 नवंबर            25                 13

18 नवंबर           26                  14

19 नवंबर।           26                 14

20 नवंबर            26                 14

21 नवंबर            26                 14

22 नवंबर            26               13

नोट: यह तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

अस्पताल में बढ़ी ओपीडी

तापमान में एकाएक आए गिरावट के कारण लोग बीमार हो रहे है। जरनल ओपीडी 100 से बढ़कर 150 तक पहुंच गई है। वहीं सबसे अधिक बच्चे बीमार हो रहे है। अधिकतर बच्चे निमोनिया का शिकार हो रहे हे। डाक्टरों की माने तो ठंड लगने के कारण ऐसा हो रहा है। मौसम में बदलाव भी एक कारण है।

धुंध में वाहन चलाते समय ये रखें सावधानी

  • वाहन की गति धीमी रखें।
  • दोपहिया वाहनों पर सफर कम से कम करें।
  • अगर बीमार है तो चिकित्सकों की सलाह लें।
  • रात के समय फाग लाइन का प्रयोग करें।
  • एक दूसरे वाहन को ओवरटेक ना करें।

सर्दी में छोटे बच्चों का ध्यान कैसे रखें

  • सुबह व शाम को गर्म वस्त्र अवश्य पहनाएं।
  • बीमार होने पर तुरंत चिकित्सकों से सलाह लें।
  • अपने आप बच्चों को दवाइयां नदें।
  • बच्चों को दोपहियां वाहन पर आगे न बैठाएं

पिछले कुछ दिनों से ठंड अधिक हुई है। ऐसे में बच्चों का ध्यान अवश्य रखें। अगर बच्चा बीमार है तो तुरंत चिकित्सकों के पास लेकर आएं। ऐसा करेंगे तो वो जल्द ठीक हो जाएगा। डा. ईला नारंग, बाल रोग विशेषज्ञ, फतेहाबाद

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार

August 12, 2026

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026

हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून: हांसी-हिसार और जींद में सूखे जैसे हालात, धान की फसल पर मंडराया संकट

July 23, 2026

Weather Update: हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट, जाने आपके एरिया में कौन सा अलर्ट

July 21, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer