---Advertisement---

Head of Binain Khap is no more : नहीं रहे बिनैन खाप के प्रधान नफे सिंह नैन, पंचतत्व में विलीन

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Nafe Singh Nain, head of Binain Khap is no more, merged into Panchatatva

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज नरवाना : बिनैन खाप के 20 वर्ष से रहे प्रधान नफे सिंह नैन का 87 वर्ष की उम्र में हृदयघात होने से निधन हो गया। उनके निधन होने पर गांव दनौदा कलां में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के राज्यमंत्री अनूप धानक, खादी बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी ने उनको पुष्पचक्र अर्पित किए और उनको श्रद्धाजंलि दी। डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि उनका निधन होना बिनैन खाप के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

चौटाला ने कहा कि नफे सिंह नैन एक सुलझे हुए व पंचायती व्यक्ति थे। उनकी हर बात को लोग मानते हैं। वे निडर होकर अपनी बात रखते थे, जिस कारण उनकी पहचान प्रमुख व्यक्तियों में होती थी। वहीं राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि उनका निधन होने पर उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। उनके दिए फैसलों के कारण बिनैन खाप के लोग उनका बहुत मान सम्मान करते थे।

 बिनैन खाप के प्रवक्ता रघबीर नैन ने कहा कि नफे सिंह नैन की बात को हर वर्ग के लोग मानते थे। उनके मुख से निकला फैसला अच्छा हो या बुरा, सबको मानना पड़ता था। यही कारण है कि वो पिछले 20 साल से प्रधान पद पर बने हुए थे। जब भी कोई नेता बिनैन खाप के चबूतरे पर आता था, तो उनको विशेष रूप से बुलाया जाता था। उनके द्वारा समाज हित के लिए रखी गई मांगों को प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री अवश्य पूरा करते हैं। दिवंगत नफे सिंह नैन की शोक सभा सात जनवरी को बिनैन खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर दोपहर को होगी। इस अवसर पर बलवान नैन, विद्यारानी दनौदा, सुमन बेदी, सतबीर दबलैन, राममेहर दनौदा, मनदीप नैन, बिट्टू नैन, कैलाश सिंगला, रामपाल उझाना, जियालाल गोयल, ईश्वर खरल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Delhi Hisar National Highway Accident Today : धुंध ने रोकी रफ्तार, दिल्ली हिसार हाईवे पर टकराए कई वाहन 

Fatehabad accident news today 

JJP Office in Narnaund opening : नारनौंद हलके के विकास के लिए पूरा रोड मैप तैयार; जल्द मिलेगी बाईपास की सौगात – दुष्यंत चौटाला

नरकीय जीवन जीने को मजबूर सरसौद गांव के ग्रामीण : प्रशासन नहीं ले रहा सुध

रोजगार समाचार हरियाणा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer