अब तक हरियाणा : हिसार पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
महावीर कॉलोनी नहर के पास से चोरी हुई बाइक बरामद
चौकी सूर्यनगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शिवम पुत्र विन्देश निवासी तोशाम रोड, हिसार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा HF Deluxe मोटरसाइकिल नंबर HR-15-F-3570 बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, सातरोड़ कलां निवासी मोहित पुत्र रमेश कुमार ने 18 अगस्त 2026 को शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल 12 अगस्त को महावीर कॉलोनी नहर के पास से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर थाना HTM हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान चौकी सूर्यनगर पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार किया और उसे चौकी 12 क्वार्टर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही/कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की। इसके बाद चौकी 12 क्वार्टर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के पास से
बाइक चोरी
दूसरे मामले में चौकी नई अनाज मंडी हिसार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी विजय पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव गामड़ा, जिला हांसी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गांव बाड्या ब्राह्मण निवासी सुनील कुमार ने 27 मार्च 2026 को शिकायत दी थी कि उसने अपनी Hero Honda Splendor Plus मोटरसाइकिल नंबर HR-20-W-8037 को सिविल अस्पताल हिसार की इमरजेंसी के पास खड़ा किया था। वह पत्थरी के इलाज के लिए अस्पताल गया था। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।
आसपास तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का पता नहीं चला। शिकायत के आधार पर चौकी नई अनाज मंडी हिसार में धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विजय को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कृष्णा नगर में रिलायंस फ्रेश के पास से
बाइक चोरी
तीसरे मामले में चौकी अर्बन एस्टेट हिसार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी ईश्वर सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी गांव फुटाकी, जिला अलवर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अर्बन एस्टेट हिसार निवासी अर्जुन पुत्र हेम बहादुर ने 12 नवंबर 2025 को शिकायत दी थी कि उसकी Hero Splendor Plus मोटरसाइकिल नंबर HR-20-AY-7949 कृष्णा नगर स्थित रिलायंस फ्रेश के पास पार्किंग से चोरी हो गई।
शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट में धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच उप निरीक्षक कृष्ण कुमार द्वारा की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ईश्वर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।













1 thought on “Hisar News: बाइक चोरी के मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक बरामद”