---Advertisement---

Hisar News Today : हांसी के नजदीकी गांव से युवती लापता, घर से फार्म भरने गई थी हांसी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News Today: Girl missing from a village near Hansi, had gone from home to Hansi to fill form

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी से दोपहर तक युवती वापस घर नहीं पहुंची तो की तलाश शुरू

Haryana News Today: हांसी के नजदीकी गांव से फार्म भरने Hansi गई एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। जब वो दोपहर तक वापस नहीं आई तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। बास थाना पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हांसी शहर के नजदीकी गांव से एक युवती शिक्षा ग्रहण करने के लिए हांसी जाया करती थी। पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बहन 4 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े 9 बजे फार्म भरने हांसी जाने की बात कह कर घर से बाहर निकली थी। लेकिन वो हर रोज दोपहर 2:30 तक वापस घर पर पहुंच जाती थी, परंतु उस दिन वो नहीं पहुंची।

पीड़ित युवक ने बताया कि जब उन्होंने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। उसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और हांसी शहर सहित अपनी तमाम रिश्तेदारियों और जान पहचान की जगह पर अपनी बहन की तलाश की। परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। बास थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer