---Advertisement---

हिसार समाधान शिविर: गैबीपुर के सरपंच पर गबन का आरोप, पटेल नगर में अतिक्रमण का मुद्दा गरमाया

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Samadhan Shivir: Gaibipur Sarpanch accused of embezzlement   


हरियाणा न्यूज टूडे: हिसार जिले के बरवाला में सरपंच पर पंचायती फंड मैं गबन का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत हिसार में आयोजित समाधान शिविर में उठाई तो अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने जिला पंचायत अधिकारी को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शान्ति नगर में जल निकासी की समस्या


शिविर के दौरान शान्ति नगर वार्ड नं 8 के निवासियों द्वारा जल निकासी की समस्या का समाधान करवाने की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल निकासी को लेकर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ( Hisar News Today )

हिसार में बिजली आपूर्ति का मुद्दा
ढाणी सदलपुर निवासी एक प्रार्थी द्वारा ढाणी में बिजली आपूर्ति ठीक से न आने की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को मामले की जांच कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सरकारी धनराशि गबन करने की शिकायत

बरवाला क्षेत्र के गांव गैबीपुर निवासियों ने सरपंच द्वारा गांव के हित में काम न करके सरकारी धनराशि गबन करने की शिकायत पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को इस मामले की जांच कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। गांव खरड़ अलीपुर एक प्रार्थी द्वारा उसके प्लॉट की दीवार में पड़ोसी द्वारा अवैध रुप से लगाए गए गेट को हटवाने, धमकी एंव मानसिक उत्पीडऩ के संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित बीडीपीओ को प्रार्थी की समस्या का निदान करने की हिदायत दी।

 

पटेल नगर में अतिक्रमण हटवाने व सडक़ मुरम्मत की मांग


इसी प्रकार पटेल नगर निवासी एक प्रार्थी द्वारा अतिक्रमण हटवाने व सडक़ मुरम्मत की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने नगर निगम के अधिकारियों को इस पर मामले पर आगामी कार्यवाही करने को कहा। गांव शाहपुर निवासी सतीश कुमार द्वारा खरीफ 2025 का मुआवजा न मिलने की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। गांव चिड़ौद निवासी तेजभान द्वारा स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरा रजिस्ट्री दुरुस्त करवाने की मांग पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पनिहार चक्क निवासी राजेश की परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने दस्तावेज जांच उपरान्त आगामी कार्यवाही बारे निर्देशित किया।


इस अवसर पर नगराधीश रोहित कुमार, सीएमजीजीए अनमोल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer