---Advertisement---

सुलखनी गांव में कीटनाशक पीने से व्यक्ति की मौत |Man Suicide Pesticide

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Sulkhani village man suicide pesticide

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार जिले के गांव सुलखनी में मानसिक परेशानी के कारण एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी तबीयत बिगड़ने पर लोग उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आए। कुछ देर बाद डॉक्टर ने चैकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। बरवाला थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

 

जानकारी के अनुसार गांव सुलखनी निवासी करीब 50 वर्षीय जगदीश मजदूरी का काम करता था। वह कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। जगदीश के परिजन बीकानेर में मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। वह घर पर अकेला था। उसने शनिवार को मानसिक परेशानी के कारण घर पर कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी तबीयब बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने चैकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। डॉक्टर की टीम ने रविवार को मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम किया। वहीं सूचना मिलते ही उसके परिजन भी हिसार पहुंच गए। बरवाला थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

हिसार में थानेदार की दादागिरी का वीडियो वायरल,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer