---Advertisement---

Mother House: पति को मायके बुला कमरे में बंद पर पिटवाया, 6 के खिलाफ केस दर्ज

Follow Us
---Advertisement---

Husband was called to his mother house and locked in room and beaten up

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

महिला द्वारा अपने पति को मायके में बुलाकर भाइयों व उनके दोस्तों से मारपीट करवाए जाने के मामले को लेकर  पुलिस ने पत्नी व सालों सहित 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उपरोक्त मामला गांव बलियाला के मनदीप सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी ज्योति के अलावा गुरप्रीत सिंह, सेवक सिंह व 3 अन्य अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी 4 वर्ष पहले गांव सरदारेवाला की ज्योति के साथ शादी हुई थी औरउनका 3 साल का एक लड़का भी है। शादी के बाद उसकी पत्नी ज्यादातर अपने मायके अपने भाई गुरप्रीत के पास ही रहती है। करीब 2 महीने पहले ही हमारे घर से 1-2 दिन का कहकर अपने मायके गई थी और बाद में उसे भी कहने लगी की तुझे भी मेरे साथ मायके में रहना है, जिसको लेकर उसने मना कर दिया था। उन्होंने बताया कि कल ही सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी ज्योति का फोन आया कि आप मुझे आकर ले जाओ और वह आपके साथ अपने घर पर बलियाला में ही रहेगी।

जब वह अपने दोस्त बलजीत के साथ अपनी पत्नी ज्योति को लेने के लिए अपने ससुराल गांव सरदारेवाला में ससुराल पहुंचा तो उसकी पत्नी ज्योति घर पर नहीं थी। उस समय वहां पर उसका साला गुरप्रीत सिंह, उसकी मौसी का लड़का सेवक व 3 अन्य दोस्त मौजूद थे, जिन्होंने उसे देखते ही पकड़ लिया और घर में बने कमरे में ले गए और कमरे का गेट बंद कर उसे पीटना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि जब उसके दोस्त ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उसके साथ भी पिटाई शुरू कर दी। इस मारपीट के दौरान जब आस-पास के लोग एकत्रित होने लगे तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

पीड़ित पति ने पुलिस के समक्ष रंजिश का कारण बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी ज्योति ने अपने भाई गुरप्रीत सिंह के कहे अनुसार गांव सरदारेवाला में रहने की जिद करती रहती है और बातों-बातों में गालियां भी निकलती है, जब उसने मायके में रहने से मना किया तो उसी रंजिश के चलते बड़ी साजिश के तहत मायके में बुलाकर अपने भाईयों व उनके दोस्तों के से पिटाई करवा दी है। मारपीट की चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया था, जिसके चलते उसके दोस्त ने ही उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां चिकित्सकों ने अग्रोहा मैडीकल रैफर कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से पैसे चोरी, तीन महिलाएं काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी

August 18, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer