---Advertisement---

Fatehabad News : जमीनी विवाद में भाई को मारी गोली; आरोपी हथियारों सहित काबू

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

jamini Vivad Man shot his brother in Fatehabad News

Fatehabad News : हरियाणा के फतेहाबाद में दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी। ‌फतेहाबाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गोली मारने वाले को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। ‌पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Fatehabad Firing News: फतेहाबाद जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में चली गोली

फतेहाबाद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव भाणा निवासी इंद्रपाल और प्रदीप पुत्र हंसराज के बीच खेती की जमीन को लेकर विवाद चल आ रहा है। इसी विवाद के चलते फतेहाबाद जिले के गांव मोहल्ला धारनिया में 6 जनवरी 2026 को 315 बोर राइफल से प्रदीप ने अपने भाई इंद्रपाल को गोली मार दी। गोली लगने से इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घायल इंद्रपाल को उपचार के लिए हिसार के सपरा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया और पुलिस ने इंद्रपाल और उसके परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूत और गवाहों के बयान दर्ज किए और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

 

थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि 06.01.2026 को मोहल्ला धारनिया में खेतों से जुड़े विवाद के दौरान आरोपी प्रदीप ने अपने भाई इन्द्रपाल पुत्र हंसराज, निवासी भाणा, जिला हिसार को .315 बोर राइफल से गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने मजरूब और गवाहों के बयान दर्ज किए। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 08 दिनांक 06.01.2026 के तहत धारा 109(1) BNS और 27/54/59 Arms Act में मामला दर्ज किया गया।

 


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए आरोपी को काबू किया और उसके कब्जे से 1 राइफल (.315 बोर), 1 एम्पटी मैगज़ीन और 1 एम्पटी शेल (.315 बोर) बरामद की।
मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों तथा घटनास्थल की विस्तृत जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से पैसे चोरी, तीन महिलाएं काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी

August 18, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer