---Advertisement---

Latest News Hisar: तीन मकानों में घुसा तेंदुआ: करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए का रेस्क्यू, एक घायल

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Latest News Hisar: tiger entered three houses: Tiger rescued after about eight hours of hard work

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज हिसार : हिसार में सुबह तेंदुआ घुसने की खबर से शहर में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलती है पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए ऋषि नगर पहुंची। पकड़ते समय तेंदुए ने एक कर्मचारी के हाथ पर पंजा मार कर घायल कर दिया। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीसरी‌ बार गन से इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर काबू किया गया। 

तेंदुएं का रेस्क्यू करते हुए।‌

रविवार सुबह जब ऋषि नगर में तेंदुआ देखा गया तो लोगों में हड़कंप मच गया। तेंदुएं को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम में उसे बेहोश करने के लिए जब पहली बार गन चलाने की कोशिश की तो गन नहीं चली और दूसरी बार कोशिश की तो तेंदुए को इंजेक्शन नहीं लग पाया। तीसरी बार में वन विभाग की टीम को सफलता हासिल लगी और गन से इंजेक्शन लगाकर उसे बेहोश कर काबू किया गया। लेकिन तब तक तेंदुआ वन विभाग के कर्मचारियों को पंजा मार कर घायल कर चुका था और अलग-अलग तीन घरों में दीवार फांदकर घुसता है।  कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा। अब इसे भिवानी चिड़िया घर में भेजा जाएगा। 

आपको बता दें कि रविवार की सुबह जब अखबार बांटने वाला कश्मीरी लाल ऋषि नगर के श्मशान घाट के पास पहुंचा तो उसे गली में घूमता हुआ तेंदुआ दिखाई दिया। उसने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों को देखकर चौकन्ना किया, ताकि जान मन की हानि से बचा जा सके और कोई बच्चा या बुजुर्ग इसका शिकार होने से बच सके। शुरू में तो लोगों ने इसे अफवाह माना लेकिन जब पास ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया गया तो वास्तव में तेंदुआ ऋषि नगर की गलियों में घूमता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी तो पुलिस की टीम वन विभाग की टीम के साथ तेंदुएं का रेस्क्यू करने के लिए वहां पर पहुंच गई। मौके की नजाकत को समझते हुए डीसीपी सतपाल यादव और सिटी थाना प्रभारी कुलदीप मौके पर पहुंचे और लोगों को इससे बचने के प्रति सावधान किया।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Latest News Hisar : हिसार में तेंदुआ घुसने से दहशत में लोग, तेंदुए को पकड़ने के लिए पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर

वाहन की टक्कर से तालाब में गिरने से बाइक सवार की मौत

Haryana sports news today:महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता

जिला पार्षद प्रतिनिधि की गाड़ी लगाई आग, फायर कर दी धमकी

पुलिस पूछताछ में खुलासा : मकान ताऊ से विवाद; दहशत फैलाने के लिए किया फायर

Jind Accident News Today: युवक की बस के नीचे आने से हो गई मौत; बहन करती रही भाई-भाभी और भतीजे का इंतजार

Latest News Rohtak : फौजी ने पत्नी को मारी गोली;  शुक्रवार को ही छुट्टी लेकर पहुंचा था घर, 7 जनवरी को साले की शादी में भी नहीं आया था आरोपित फौजी 

Latest News Jind: जींद की राजनीतिक पिच पर डिप्टी सीएम का मास्टर स्ट्रोक

निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को एंबुलेंस चालक सरकारी अस्पताल में छोड़कर फरार

मौसम विभाग का अलर्ट, जाने कब राहत ठंड से राहत मिलने के आसार

All India inter University women football championship 

Haryana Politics News 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer