---Advertisement---

नारनौंद में बारिश से बिगड़े हालात: बिजली निगम कार्यालय में भरा पानी, बिजली गुल; पार्क की दीवार गिरी, फोटो से समझे हालात

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे : शनिवार की सुबह हुई बारिश के कारण नारनौंद के हालात बिगड़ गए। आसपास के ग्रामीणों के साथ साथ शहर वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी की निकासी न होने की वजह से सभी सड़कों और वार्डों की गलियों में पानी भर गया जिसके कारण आने जाने वाली राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं बिजली निगम कार्यालय में पानी भरने से बिजली गुल हो गई। जबकि खांडा मोड़ पर जलभराव होने से उपमंडल परिसर, अस्पताल और कॉलेज में जाने वाले छात्रों और राहगीरों को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ा।

वहीं नारनौंद नगरपालिका द्वारा निर्मित पार्क की बारिश के कारण दीवार गिर गई। वहां पर खेल रहे बच्चें भी बाल बाल बच गए ओर बड़ा हादसा होने से बच गया। दीवार गिरने की घटना ने नगरपालिका द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बारिश से पहले ही प्रशासन की तरफ से पानी निकासी की तैयारी की जाती है ताकि बारिश के समय जल भराव ना हो सके और राहगीरों को किसी भी प्रकार की परेशानियां न झेलनी पड़े लेकिन नारनौंद शहर में हुई बारिश से साफ झलकता है कि प्रशासन की तरफ से कोई तैयारी नहीं की गई क्योंकि शहर के सभी वार्डन और मुख्य सड़कों पर पानी लबालब भरा हुआ था जिसके कारण आने जाने वाले रहगीरों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।

 

काफी वाहन चालकों के वहां भी पानी के बीच में ही बंद हो गए और उन्हें पानी में उतरकर ही धक्का लगाकर बाहर निकलना पड़ा। अस्पताल, कॉलेज ओर उपमंडल परिसर में जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लोगों के जूते और कपड़े तक भी खराब हो गए। क्योंकि प्रशासन की तरफ से पानी की निकासी की व्यवस्था सही तरीके से नहीं की गई है सभी नाले ओवरफ्लो होकर बंद हो गए।

 

बारिश के पानी के कारण नारनौंद बिजली बोर्ड कार्यालय में भी पानी घुस गया और करीब चार से पांच फीट तक पानी सड़क पर भरा हुआ है। जिसके कारण कार्यालय में कर्मचारी भी नहीं जा पाए। ज्यादा पानी भरने की वजह से नारनौंद शहर की बिजली गुल हो गई।

 

बारिश में पार्क की गिरी दीवार, खेल बच्चें बाल बाल बचे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    नारनौंद समाचार: स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश कोई असामान्य या तेज प्राकृतिक आपदा नहीं थी, इसके बावजूद पार्क की दीवार का इस तरह गिर जाना चिंता का विषय है। जिस जगह से दीवार गिरी है वहां पर बच्चे और बड़े अक्षर सैर करने जाते हैं। शुक्र है कि कुछ समय पहले ही वहां से खेल रहे बच्चे अपने घरों में लौट गए थे अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी।

बारिश से पहले प्रशासन को सभी चीज चेक करनी चाहिए की बारिश के कारण शहर में कोई घटना तो नहीं घट जाए। जिस जगह भी खामियां हैं उनको दूर करना चाहिए। पार्क में भी पानी भर चुका है जबकि प्रशासन को पानी निकासी के उचित प्रबंध करने चाहिए थे।

पार्क की दीवार गिरने पर लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर निर्माण के दौरान सामग्री की गुणवत्ता, नींव की मजबूती और तकनीकी मानकों की जांच किस स्तर पर की गई थी। दीवार गिरने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि कमी निर्माण सामग्री में रही, नींव की मजबूती में, जल निकासी व्यवस्था में या फिर निर्माण कार्य की निगरानी में। यदि दीवार निर्धारित मानकों के अनुसार बनाई गई थी तो सामान्य बारिश में उसके गिरने की वजह क्या रही, इसकी जांच होना जरूरी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer