---Advertisement---

Narnaund Hansi Crime News : नारनौंद क्षेत्र में खेत के नहरी पानी को लेकर विवाद ; महिला पर कस्सी से हमला, हांसी में महिला से विवाद

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Narnaund Hansi Crime News : 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Police Station Narnaund 

हरियाणा न्यूज नारनौंद-हांसी : नारनौंद क्षेत्र के गांव कोथ कलां में खेत में नहरी पानी लगाने को लेकर महिला के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल महिला को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव कोथ कलां निवासी कविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक घरेलू औरत है और खेती. बाड़ी का काम करती है। 10 जनवरी को सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर हमारी नहरी पानी की बारी थी। वो पति मुकेश व बेटे अंकित के साथ खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। उनको अमित के खेत से पानी काटना था। उन्होंने अपना पानी 9 बजकर 40 मिनट पर काट लिया तो अमित भाग कर आया और आते ही कहने लगा कि आपने समय से पहले पानी काट लिया है।

वहीं अमित का पिता राजकुमार भी मौके पर आ गया और दोनों उनके साथ गाली गलौज करने लग गए। उन्होंने गाली देने का विरोध किया तो उन्होंने उसके सिर पर कस्सी से हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो उसका पति मुकेश व बेटा अंकित दौड़कर उसके पास आए तो दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसको इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। लेकिन बेहतर इलाज के लिए वो हिसार के एक निजी अस्पताल में चले गए जहां पर उसका इलाज चल रहा है। 

महिला के साथ शराब ठेके के कारिंदे ने की हाथापाई

हरियाणा न्यूज हांसी : गांव ढाणी राजू की एक महिला के साथ खेत में जाते समय शराब ठेके के कारिंदे द्वारा हाथापाई कर गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात शराब ठेके के कारोंदे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव ढाणी राजू निवासी मंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 9 जनवरी की शाम करीब साढ़े 4 बजे घर से अपने खेत में जा रही थी। जब वह गांव के ठेके के पास से गुजर रही थी तो ठेके पे मौजूद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसको ठेके के अन्दर आने के लिए कहा तो उसके मना कर दिया, जिसके बाद आरोपी ठेके से बाहर आकर उसके साथ हाथापाई कर गाली गलौज करने लग गया। जब उसने शोर मचाया तो वह मौके से भाग गया। आरोपी व शराब ठेकेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Hansi To Panipat Train : हांसी से सीधे पानीपत रेल से जाने का सपना हुआ साकार : मकर संक्रांति पर दिया सरकार ने तोहफा , जाने क्या रहेगा टाइम टेबल 

Hisar Crime News Today : हिसार में आधी रात चिकन की दुकान पर भिड़े दो पक्ष, युवक को लगी गोली 

अग्निपथ योजना के लिए आवेदन 8 फरवरी से शुरू : जाने किन किन जिलों के युवा कर सकते हैं आवेदन 

Jhajjar Accident News today 

महम चौबीसी के गांव से विवाहिता जेवरात लेकर फरार 

Big Breaking News Hisar 

हांसी में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव 

पहाड़ों पर बर्फबारी: मैदानी इलाकों में कोल्ड-डे के साथ कोहरा छाया; सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, हरियाणा पंजाब में अलर्ट

HSSC Group D Result 2024 PDF download 

दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, बेटे को ले गई साथ, पति गया था काम से बाहर 

हैड कांस्टेबल दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू 

जींद की छात्रा से हिसार में गैंगरेप : हिसार, रोहतक, भिवानी और जींद जिले के चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज 

महम थाना पुलिस की गाड़ी तालाब में गिरी : क्रेन की मदद से पुलिस कर्मी निकाले बाहर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer