---Advertisement---

Jeevan Murder Case: हिसार जीवन हत्याकांड को लेकर पंचायत का बड़ा फैसला, अब होगी आरपार की लड़ाई, पुलिस की बढ़ेगी टैंशन

Follow Us
Jeevan Murder Case: हिसार जीवन हत्याकांड को लेकर पंचायत का बड़ा फैसला, अब होगी आरपार की लड़ाई, पुलिस की बढ़ेगी टैंशन
---Advertisement---

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Panchayat takes big decision regarding Hisar Jeevan murder case

हरियाणा न्यूज टूडे, हिसार। सूर्य नगर हिसार के जीवन हत्याकांड को लेकर बुधवार को खाप पंचायत का आयोजन लघुसचिवालय में किया गया। इस दौरान पंचायत ने बड़ा फैसला लिया और आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दे दी। इससे पुलिस प्रशासन की टैंशन बढ़ती हुई दिखाई पड़ रही है। खाप पंचायत के फैसले के बाद 15 अगस्त को पुलिस को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के साथ साथ आंदोलन से निपटने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ सकता है।

हिसार के सूर्य नगर निवासी जीवन हत्याकांड के आरोपियों को पकडऩे की मांग को लेकर परिजनों का धरना लघु सचिवालय पर जारी है। बुधवार को खाप पचायतों और किसान संगठनों की महापंचायत बुलाई गई थी। इस महापंचायत में पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल, उकलाना से विधायक नरेश सेलवाल, इनेलो नेता उमेद सिंह लोहान, किसान नेता राकेश टिकैत, किसान नेता सुरेश कोथ सहित अन्य गणमान्य लोग भी पहुंचे और इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया। पंचायत में पाबड़ा से कुडूं खाप के अलावा अनेक खापों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की और अपने अपने विचार प्रकट किए। इस खाप पंचायत में कमेटी ने बड़ा फैसला लेते हुए खाप पंचायत में पहुंचे लोगों को फैसले से अवगत करवाया गया। जिसका सभी ने हाथ उठाकर समर्थन किया।

Hisar News in Hindi: जीवन हत्याकांड को लेकर हिसार महापंचायत का बड़ा फैसला

Jeevan Murder Case: हिसार जीवन हत्याकांड को लेकर पंचायत का बड़ा फैसला, अब होगी आरपार की लड़ाई, पुलिस की बढ़ेगी टैंशन

इस महापंचायत में हिसार पुलिस को जीवन हत्याकांड से जुड़े आरोपियों को पकडऩे के लिए 13 अगस्त तक का समय दिया गया और चेतावनी दी कि अगर इस दौरान पुलिस मुख्य आरोपी फाइनेंसर रमेश शर्मा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाती है तो 14 अगस्त को विरोध को तेज कर दिया जाएगा और प्रदेश भर के टोल नाकों को जाम कर दिया जाएगा। अगर फिर भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी तो 15 अगस्त को हांसी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। इससे पुलिस की टैंशन बढ़ी हुई है।

जीवन हत्याकांड में पुलिस कारवाई

Jeevan Murder Case: हिसार जीवन हत्याकांड को लेकर पंचायत का बड़ा फैसला, अब होगी आरपार की लड़ाई, पुलिस की बढ़ेगी टैंशन

Hisar Latest News : सूर्य नगर निवासी जीवन हत्याकांड में पुलिस मुख्यआरोपित फाइनेंसर रमेश शर्मा की पत्नी प्रोमिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी फाइनेंसर रमेश शर्मा सहित अन्य आरोपियों का लुक आउट नोटिस निकाला हुआ है। ताकि वो किसी भी परिस्थिति में कानून से बचने के लिए देश छोडक़र भाग ना सकें। वहीं मुख्य आरोपित रमेश शर्मा पर 50 हजार रूपए का ईनाम भी घोषित किया हुआ है। वहीं पुलिस की करीब दस टीमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार सहित अन्य राज्यों में छापेमारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि हिसार के सूर्य नगर में डेयरी चलाने वाले जीवन कूंडू की 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए थे। मरने से पहले डेयरी संचालक जीवन ने कुछ सैकेंड की वीडियो शूट करवाई और उसमें उसने हमलावरों के नाम भी लिए और बाद में उसकी मौत हो गई।

Jeevan Murder Case: हिसार जीवन हत्याकांड को लेकर पंचायत का बड़ा फैसला, अब होगी आरपार की लड़ाई, पुलिस की बढ़ेगी टैंशन

सडक़ जाम के दौरान गुस्साए लोगों ने हिसार के पुलिस अधीक्षक को चेतावनी दी कि अगर आरोपियों को बचाने के लिए उन पर राजनीतिक प्रेसर है तो वो अपना तबादला करवा लें अन्यथा जल्द से जल्द आरोपियों को पकडक़र उन्हें सलाखों के पीछें धकेलने का काम करें। क्योंकि पाबड़ा नौगामा खाप के साथ साथ अन्य खाप प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक से इस मामले का स्टेटस जानने पहुंचे थे, लेकिन करीब तीन घंटे तक एसपी लोगों से नहीं मिले तो गुस्साए लोगों ने सडक़ पर जाम लगा दिया था और एसपी तीन मिनट में ही जाम लगाकर बैठे लोगों के बीच पहुंच गए थे। ऐसा दावा जीवन के परिजनों के साथ धरना दे रहे लोगों की तरफ से किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer