---Advertisement---

Haryana News : एंबुलेंस में तड़प तड़प कर मरीज की मौत, क्लच का तार टूटने से हत्या के आरोपित की मौत

Follow Us
---Advertisement---

Patient died in agony in an ambulance in Jhajjar Haryana

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Breaking Haryana News : रेवाड़ी जिले के गांव भटसाना में रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला की हत्या के आरोपित जितेंद्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसके परिजन एंबुलेंस से रोहतक पीजीआइ लेकर रवाना हो गए। परंतु रास्ते में झज्जर के पास एंबुलेंस का क्लच का तार टूट गया। काफी समय तक एंबुलेंस ठीक नहीं हो सकी, जिसकी वजह से जितेंद्र ने दम तोड़ दिया।

 

जितेंद्र के पिता रतन ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने मरने से पहले एक वीडियो बनाकर भेजा था। जिसमें उसने बताया कि उसे जहर देकर मारा गया है। साथ ही मृतक महिला के परिवार की एक महिला सहित तीन लोगों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही बृहस्पतिवार की शाम शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

गांव भटसाना के रहने वाले 22 साल के जितेंद्र सिंह उर्फ बुगली पर नौ जून को रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला मोनिका की सिलबट्टे से वार कर हत्या करने का आरोप लगा था। उसके बाद से ही जितेंद्र फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच बुधवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली की जितेंद्र गांव भटसाना में ही जोहड़ के पास बेसुध हालत में पड़ा हुआ है।

 

आरोपित जितेंद्र पर मामला दर्ज था। जितेंद्र के पिता ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। इसकी जांच की जा रही है। यह तीनों मृतक मोनिका के परिवार से संबंधित रखते हैं। जगदीश प्रसाद, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा।

Hisar News : मार्केट में अवैध शराब का ठेका खोलने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू,

नारनौंद से युवक ट्रैक्टर सहित लापता,

हनीट्रैप गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, लुटेरी दुल्हन फरार, ऐसे बनाते कुंवारे युवाओं को शिकार,

HAU Hisar Student Protest News : दिल्ली-पंजाब तक धरने की गूंज, बड़े आंदोलन की चेतावनी,

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer