---Advertisement---

पेट्रोल पंप गबन मामला: मैनेजर 10–12 लाख रुपये लेकर फरार, मैनेजर गिरफ्तार – Fraud Case

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Pump Manager Fraud Case Hisar News

Hisar Latest News : हिसार जिले के एक पेट्रोल पंप पर तैनात मैनेजर धोखाधड़ी से पेट्रोल पंप के लाखों रुपए का गबन कर ( Fraud Case ) फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में फरार मैनेजर को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मिली जानकारी के मुताबिक मंगाली डाया रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप ( BPCL ) संचालक ने मंगाली चौकी पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पेट्रोल पंप पर चारनौंद निवासी नवीन मैनेजर के पद पर कार्य था। पेट्रोल पंप पर आए बिक्री के पैसे में से 4 लाख रुपए नवीन बैंक में जमा करवाने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं आया। दो दिन पहले भी वह 3 लाख रुपए जमा करवाने की बात कर पैसे लेकर गया था। जब वह वापस पेट्रोल पंप पर नहीं पहुंचा तो इसकी छानबीन की गई।

 

नवीन की तलाश करते हुए वह उसके घर पर पहुंचे तो देखा कि उसके घर पर कोई नहीं है और ताला लगा हुआ है। आस पड़ोस में पता करने पर पता चला कि वह परिवार सहित गांव छोड़कर चला गया है। जब उन्होंने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उसका फोन भी बंद मिला। उन्होंने बैंक में जाकर अपने पेट्रोल पंप के खाते की हिस्ट्री चेक की तो पता चला कि नवीन ने बैंक में पैसा जमा करवाने के नाम पर करीब 10-12 लाख की धोखाधड़ी की है।

 

मंगाली चौकी पुलिस ने पूरे मामले की घटा से जांच की। पुलिस ने 5 नवंबर 2025 को पेट्रोल पंप मैनेजर नवीन के खिलाफ आजाद नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी थी। लेकिन नवीन करना ही तो फोन मिल रहा था और ना ही उसके बारे में कुछ पता चल रहा था कि वह कहां पर है। पुलिस ने नवीन की तलाश के लिए अपने मुख्य विरोध सहित अन्य खुफिया तंत्र का सहारा लिया और आखिरकार नवीन को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पेट्रोल पंप मैनेजर नवीन को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि धोखाधड़ी कर पेट्रोल पंप संचालक को लगाएंगे छूने की राशि को बरामद किया जा सके और इसके साथ इस वारदात में कौन-कौन शामिल थे इसका पता लगाया जा सके।

 

इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप मैनेजर को Petrol Pump Fraud Case  में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि पेट्रोल पंप से धोखे से ठगी की गई राशि को बरामद किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer