---Advertisement---

Ratia Accident News : भरपूर मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Follow Us
---Advertisement---

Ratia Accident News: Bike rider dies after colliding with truck at Bharpur turn

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रतिया के फतेहाबाद रोड़ ( Ratia Accident News ) पर स्थित भरपूर मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस हादसे को लेकर पुलिस ने मृतक परमजीत सिंह के भाई गुरचरण सिंह निवासी हमजापुर की शिकायत पर ट्रक के चालक हंसराज निवासी मूसा खेड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के समक्ष बयान देते हुए गुरचरण सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई परमजीत सिंह अपने बाइक पर सवार होकर अपने खेत में पानी की मोटर चलाने व खेत में तूड़ी की मशीन का काम देखने के लिए गया था। उन्होंने बताया कि जब वह खेत से होकर वापस बाइक द्वारा घर वापस आ रहा था तो रास्ते में सागर पैलेस के पास पहुंचा तो इस दौरान उसने बाइक को भरपूर रोड की तरफ मोड़ने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि इस दौरान ही पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने लापरवाही करते हुए उसके भाई के बाइक को साथ सीधी टक्कर मार दी, जिसके चलते उसका भाई मोटर साइकिल सहित सड़क पर ही गिर गया। ( Ratia Fatehabad News

उन्होंने बताया कि इस दौरान उसके भाई को न केवल गंभीर चोटे पहुंची, बल्कि बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में राहगीरों के सहयोग से उसके भाई को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने अग्रोहा मैडीकल रैफर कर दिया था। उन्होंने बताया कि पहले उसके भाई को गंभीर अवस्था में फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था, लेकिन हालत गंभीर होने कारण हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया, जहां उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। (  Latest News in Ratia Fatehabad Haryana

उन्होंने बताया कि उक्त ट्रक चालक की लापरवाही के चलते ही उपरोक्त दुर्घटना घटी है और उसके भाई की मौत हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर संबंधित ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

हिसार में चलती बस में युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर धमकी,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से पैसे चोरी, तीन महिलाएं काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी

August 18, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer