---Advertisement---

Ratia News: बाइक सवार युवक का रास्ता रोक कर मारपीट कर छीनी नकदी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Ratia News: Bike rider blocked the way, and assaulted and robbed of cash

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Fatehabad Haryana News : फतेहाबाद के रतिया में बीती रात शहर के नजदीक कमाना रोड़ पर खड़े 5 अज्ञात युवकों ने बाइक द्वारा गांव कमाना जा रहे पुजारी का रास्ता रोककर कथित मारपीट करते हुए हजारों रुपए की नकदी छीनने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही जहां पुलिस सहायता 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह मौके पर पहुंच गए थे।

इस मारपीट में घायल हुए गांव कमाना के अजय कुमार को शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। गांव कमाना निवासी अजय कुमार पुत्र महेश कुमार ने बताया कि वह रतिया में पूजा-पाठ करके अपने गांव के मंदिर में जा रहा था तो अशोका पेट्रोल पंप तथा शराब ठेका के पास पहुंचा तो रोड की साइड पर खड़े 4-5 अज्ञात युवक एकदम उसकी बाइक के आगे आ गए और उसे जबरदस्ती पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।

आरोप लगाया कि इस दौरान उसकी जेब से करीब 3,000 रुपयों की नकदी छीन ली और मौके से ही फरार हो गए। उपरोक्त मार्ग पर गुजर रहे राहगीरों ने ही मौके पर पुलिस सहायता 112 को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ही उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना के प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। इस संदर्भ में जब शहर थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने बताया कि रात्रि के समय हुई घटना हुई के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी उनके समक्ष इस संदर्भ में कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन फिर भी उक्त क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच- पड़ताल की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से पैसे चोरी, तीन महिलाएं काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी

August 18, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer