---Advertisement---

नेशनल हाइवे पर हादसा: कार व ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल | Sirsa News

Follow Us
---Advertisement---

Sirsa Odha National Highway Tractor-Trolley Car Accident

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Sirsa Dabwali नेशनल हाईवे पर ओढ़ा के पास ट्रैक्टर – ट्राली कार एक्सीडेंट

Sirsa News : सिरसा डबवाली नैशनल हाईवे पर गांव ओढ़ा स्थित मैरिज पैलेस के सामने एक आल्टो कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा टकराई। इस सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना से मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई।

 

इस दुर्घटना में कार में सवार 2 महिलाओं सहित कुल 5 लोगों में से करीब 30 वर्षीय चमकदीप सिंह निवासी गांव त्योणा जिला मुक्तसर (पंजाब) की मौत हो गई जबकि अन्य 4 घायल हो गए। सूचना मिलते ही ओढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिरसा नागरिक अस्पताल भिजवाया। ( Odha village accident News )

 

बताया जाता है कि गांव त्योणा मुक्तसर निवासी चमकदीप सिंह, जसकरण सिंह, सुखमीत कौर, हरमीत कौर व मासूम बच्चे गुरफतेह सहित 5 लोग आल्टो कार में सवार हो कर सिरसा से वापस अपने गांव जा रहे थे और कार को जसकरण चला रहा था। ( Odha village News )

नैशनल हाईवे पर ओढ़ा के निकट कार आगे जा रही ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के पिछले हिस्से में जा लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार जब ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रही थी तो ट्रैक्टर चालक ने एकदम से ट्रैक्टर को दूसरी तरफ मोड़ दिया जिस कारण कार चालक संतुलन खो बैठा और यह दुर्घटना हो गई। ( Sirsa Dabwali National Highway Accident News )

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में घायल कार में सवार पांचों लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चमकदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया गया जबकि 4 अन्य का उपचार चल रहा है।

जांच अधिकारी सब इंस्पैक्टर पवन कुमार ने बताया कि जसकरण सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ( Dabwali Accident News in Hindi )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बाबा राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो पर सुनारिया जेल से निकला, शाह सतनाम जी धाम से दिया बड़ा संदेश

August 25, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

हिसार पुलिस की डबवाली में छापेमारी, सिरसा जिले के गांव लोहगढ़ से एक काबू

August 5, 2026

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

डबवाली में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोर गिरोह की 8 महिलाएं गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद

July 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer