---Advertisement---

Sirsa News: बातों में उलझाकर बुजुर्ग महिला की बालियां उतरवाई, तीन पर केस दर्ज

Follow Us
---Advertisement---

Sirsa News: Engaging in conversation, the earrings of an elderly woman were removed, case registered against three

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Sirsa News : सिरसा शहर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर सोने की बाली चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना टाउन पार्क के पास होनी बताई गई है। पुलिस को दी शिकायत में बेगू रोड स्थित पटेल बस्ती निवासी 55 वर्षीय सुदेश रानी ने बताया कि वह टिफिन सेंटर चलाती है।

 

वीरवार दोपहर करीब 12 बजे वह परशुराम चौक से गोल डिग्गी चौक की तरफ आ रही थी। उसी समय उसके पास एक औरत व दो युवक आए और उसे राम-राम बुलाई। उससे बातचीत करने लगे और उन्होंने बातों ही बातों में उसे उलझाते हुए बताया कि उन्हें रेवाड़ी जाना है। आटो चालक ने रेलवे पार्क के पास उन चारों को उतार दिया। आरोपितों ने उसे पार्क में चलने को कहा। पार्क में जाकर वे तीनों बैठ गए और उसे भी बिठा लिया। इसी दौरान उनमें से एक लड़के ने कहा कि

उसने जो कान में बालियां पहन रखी है, उनको उतार कर रुमाल में रख ले। उसने मना किया तो एक युवक ने पहले उनके साथ शामिल औरत की अंगूठी उतार कर रूमाल में रख दी। और उसके कानों में पहनी सोने की बालियां भी उतार कर रुमाल में रख कर उसे गांठ लगा दी। पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने उक्त रुमाल उसे दे दिया और कहा कि इस रूमाल में उसकी बालियां है। इसके बाद वे सभी उठकर पैदल उसके साथ लालबत्ती चौक पर आए और वहां से उसे आटो में बिठा दिया।

 

महिला के अनुसार जब डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के सामने वह आटो से उतरी तो सोने की बालियों वाला रूमाल संभाला तो उसमें कुछ नहीं था। रूमाल को खाली गांठ बांधी हुई थी और उसकी बालियां चोरी थी। पीड़िता ने आरोपित महिला व उसके साथ शामिल दो युवकों की तलाश कर चोरीशुदा बालियां वापस दिलवाने की मांग पुलिस से की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

छतरियां हत्याकांडः मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पंचायती समझौते के बावजूद मर्डर

August 26, 2026

बाबा राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो पर सुनारिया जेल से निकला, शाह सतनाम जी धाम से दिया बड़ा संदेश

August 25, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

हिसार पुलिस की डबवाली में छापेमारी, सिरसा जिले के गांव लोहगढ़ से एक काबू

August 5, 2026

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer