---Advertisement---

Sonipat Haryana News : जींद के भाजपा प्रत्याशी के ड्राइवर की गाड़ी में 50 लाख कैश बरामद, पुलिस ने किया कैश सीज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Sonipat Haryana News: 50 lakh cash recovered from the car of the driver of Jind BJP candidate, police seized the cash,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई है और 50 हजार रुपए से अधिक लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगी हुई है। उसके बावजूद जींद के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्ण के ड्राइवर सोनीपत के रास्ते जींद आ रहा था कि पुलिस ने जब उनकी गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया तो उनकी गाड़ी से 50 लाख रुपए कैश बरामद हुआ।सोनीपत पुलिस ने चुनाव में गड़बड़ी को रोकने के लिए चारों तरफ सख्त नाकेबंदी की हुई है। पुलिस आने जाने वाले वाहनों की जनता से चेकिंग कर रही थी कि इस दौरान पुलिस को एक गाड़ी आई हुई दिखाई दी और जब गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया तो गाड़ी से 50 लाख रुपए कैश बरामद हुआ। जब गाड़ी के चालक से काश की पूरी डिटेल मांगी गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तो पुलिस ने 50 लाख रुपए को पुलिस कब्जे में लेकर ट्रेजरी में सरकारी खाते में जमा करवा दिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए रूपों में 500- 500 के नोटों की 20 बंडल बरामद हुए।गाड़ी चालक की पहचान जींद के पूर्व विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा के ड्राइवर हैप्पी और उसके दोस्त सुरेंद्र आहूजा उर्फ कालू के रूप में हुई है। यह दोनों नोएडा से इतनी भारी रकम लेकर सोनीपत के रास्ते जींद आ रहे थे कि गोहाना बाईपास पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ लिया। ब्यूटीफुल स्टेट दिलबाग सिंह की मौजूदगी में जब पुलिस ने गाड़ी में रखे बैक की तलाशी ली तो उसके अंदर से यह कैसे बरामद हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इतनी भारी रकम का प्रयोग चुनाव में धांधली करने के लिए किया जा सकता है। लेकिन कार सवारों ने बताया कि उन्हें प्लांट की रजिस्ट्री करवानी है इसलिए वह पैसे का इंतजाम करके लाए हैं लेकिन उन्होंने यह पैसे किस बैंक से निकले हैं इसका कोई सबूत नहीं दे सके।सूत्रों से पता चला है कि जब पुलिस ने गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया तो गाड़ी सवार दोनों युवक तलाशी के लिए टालमटोल करते रहे लेकिन पुलिस को उन पर शक हो गया और मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाकर तलाशी लेने पर पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। जब दोनों से पूछताछ की गई तो दोनों की पहचान जींद के रहने वाले हैप्पी और सुरेंद्र आहूजा उर्फ कालू के रूप में हुई जो की जिद के पूर्व विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा करीबी हैं। हैप्पी पूर्व विधायक का पर्सनल ड्राइवर बताया जा रहा है।इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई बिजेंद्र ने बताया कि जींद नंबर की गाड़ी से 50 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है। गाड़ी में दो युवक सवार थे जो इतनी भारी रकम के बारे में कोई भी सबूत पेश नहीं कर सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Jind News: जींद में डॉक्टर से फिरौती मांगने का खुलासा, नारनौंद और यूपी से 2 गिरफ्तार, Instagram से हुई दोस्ती

August 25, 2026

Latest News Sonipat: सोनीपत में मां-बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मौत के बाद बेटे ने बताई झगड़ें की पूरी बात

August 25, 2026

बाबा राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो पर सुनारिया जेल से निकला, शाह सतनाम जी धाम से दिया बड़ा संदेश

August 25, 2026
Protest News: आंदोलनकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद आक्रोश में कर्मचारी - देवेंद्र लोहान

Narnaund Protest News: आंदोलनकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद आक्रोश में कर्मचारी – देवेंद्र लोहान

August 24, 2026

जीवन कुंडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; भाजपा विधायक ने दिया था बयान

August 23, 2026

मां की हत्या का बदला: SHO की टैबल पर पिस्तौल रखकर बोला; मां के हत्यारे को मार डाला

August 23, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer