---Advertisement---

Tragic accident in Karnal : करनाल में कैंटर की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, तीन साथी गंभीर

Follow Us
Tragic accident in Karnal : करनाल में कैंटर की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, तीन साथी गंभीर
---Advertisement---
Tragic accident in Karnal: Policeman dies after being hit by canter

दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर शनिवार को दर्दनाक हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। दरअसल पुलिसकर्मी अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर चंडीगढ़ से अपने पिता की दवाई लेने जा रहा था कि जब उनकी कार तरावड़ी के पास पहुंची तो कैंटर से टक्कर हो गई। इस हादसे में पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव फरमाना निवासी प्रवीन सन् 2018 में दिल्ली पुलिस में कांस्ट्रेबल के पद पर भर्ती हुआ था। उसके पिता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और वो उनकी देखभाल करने के लिए छुट्टी पर गांव फरमाना में अपने घर आया हुआ था। वो अपने पिता की दवाई लेने के लिए तीन साथियों के साथ चंडीगढ़ जा रहा था कि जब उनकी कार दिल्ली चंडीगढ़ हाइवे पर तरावड़ी के पास पहुंची तो कैंटर ने सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त बताई जा रही है कि कार के परखच्चे उड़ गए और प्रवीन और उसके तीनोें दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तो घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाॅक्टरों ने प्रवीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके तीनों साथियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

पुलिस ने मृतक पुलिसकर्मी के शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक प्रवीन दो बेटियों का पिता था और अपने माता पिता का ईकलौता बेटा था। कुछ महीने पहले ही उसकी बहन की भी मौत हो चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Barwala Hisar News: बरवाला के नजदीकी गांव की युवती लापता, दोस्त का फोन बंद, परिजनों ने जताया शक

August 28, 2026

Evening Bulletin: हरियाणा मानसून सत्र अपडेट, पटवारी-कानूनगो हड़ताल, देश प्रदेश की बड़ी खबरें

August 27, 2026

HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें

August 27, 2026

Latest Update: घर बैठे उपलब्ध होंगी राजस्व सेवाएं, निर्धारित समय-सीमा में होगा इंतकाल का निपटारा

August 27, 2026

Latest News: रोहतक होटल में युवती की हत्या कर बॉयफ्रेंड भागा, युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

August 27, 2026
Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

August 26, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer