---Advertisement---

Weather update in Haryana-punjab : मौसम विभाग का रेड अलर्ट; हरियाणा पंजाब में हाड़ कंपाने वाली ठंड, घने कोहरे ने रोकी रफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

weather Update in Haryana Punjab : mausam vibhaag ka red alart ; haryana panjab mein haad kampane vaalee thand

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 हरियाणा पंजाब में धुंध तो हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी व बारिश निकालेगी हेकड़ी

छाया कोहरा। 

हरियाणा न्यूज चंडीगढ़ : इस बार कड़ाके की सर्दी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। अगर मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता है वाले दिनों में हरियाणा, पंजाब के लोगों को सर्दी परेशान करने वाली है। क्योंकि मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी व बारिश का अलर्ट जारी करने के साथ ही हरियाणा, पंजाब और दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां एक सप्ताह तक बढ़ा दी है। 

सर्दी का मौसम शुरू होते ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हो जाती थी जो फसलों के लिए तो फायदेमंद होती थी साथ ही सर्दी का सिस्टम लोगों पर इतना असर नहीं डालता था। लेकिन इस बार बारिश न होने के कारण सुखी सर्दी मनुष्य के साथ-साथ जीव जंतुओं पर भी भारी पड़ रही है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सर्दी की चपेट में आए हुए हैं। इससे पालतू पशु भी अछूते नहीं है। 

हरियाणा, चंडीगढ़ के लिए मौसम विभाग का अलर्ट 

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश होने की संभावना जताई है। अगर हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होती है तो हरियाणा पंजाब के लोगों पर सर्दी का सितम कम होने होने की बजाय परेशान करने वाला साबित हो सकता है। इसलिए ज्यादा जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले और छोटे बच्चों व पशुओं को खुले में जाने से रोके। 

पंजाब के लिए मौसम विभाग का अलर्ट 

मौसम विभाग ने हरियाणा पंजाब के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पुर्रानुमान के मुताबिक हरियाणा पंजाब के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा और शीतलहर चलेगी। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने से उसे तरफ से आने वाली हवाएं मैदानी राज्यों में ठंड को बढ़ाएंगी। आपको बता दे कि हिमाचल प्रदेश में इस सीजन की अब तक बर्फबारी नहीं हुई है। जिसकी वजह से शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई शहरों का तापमान अब तक सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। 

वहीं हरियाणा की बात करें तो हरियाणा जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है और हिसार जिले के बालसमंद, महेंद्रगढ़-नारनौल प्रदेश के सबसे ठंडे क्षेत्रों में शुमार हैं। ज्यादा ठंड और कोहरा गेहूं की फसल के लिए तो फायदेमंद है, लेकिन सरसों, सब्जी और पशुओं के हरे चारे में इसका नुकसान हो सकता है। इसके लिए कृषि वैज्ञानिक समय-समय पर बुलेटिन जारी करते रहते हैं। 

हरियाणा के कई जिलों में ज्यादा धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी 25 मीटर के करीब है। दिल्ली चंडीगढ़ मार्ग बेल्ट पर पड़ने वाले जिलों में ज्यादा तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

वहीं पंजाब के 16 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की चेतावनी है। अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध है। सुबह के वक्त यहां विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम रही। पंजाब में स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट की तरफ से संदेश भेजे गए हैं, जिसमें मंगलवार दोपहर 3.30 बजे तक हालात खराब रहने का अनुमान है।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

School Holidays in Haryana 

Hansi News Today 

Meham Rohtak News 

Jind News Today 

Haryana News Today in Hindi : हरियाणा के युवक की आस्ट्रेलिया में मौत 

हरियाणा राज्य परिवहन में 2024 में अप्रेंटिसशिप के लिए मांगें आवेदन

किसानों ने दिल्ली कूच को लेकर बनाई खास रणनीति : किस गांव का कितना मुआवजा बकाया ? देखें लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer