When can one apply online for grant on agricultural equipment/machines?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा न्यूज हिसार : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिले में विभिन्न स्कीमों जैसे स्मैम, एनएफएसएम (तिलहन, दालें व गेहूं) के अन्तर्गत विभिन्न 32 प्रकार के कृषि यंत्रों/मशीनों पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। यंत्रों/मशीनों पर अनुदान हेतु किसानों को 15 जनवरी तक www.agriharyana.gov.in विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना होगा।
यह जानकारी देते हुए सहायक कृषि अभियंता गोपी राम सांगवान ने बताया कि स्मैम स्कीम के तहत विभिन्न प्रकार के 32 कृषि यन्त्रों/मशीनों जैसे बैटरी/इलैक्ट्रिक/सोलर/चालित पावर विडर, सेल्फ प्रोपेलड मल्टी टूल बार, सेल्फ प्रोपेलड हाई, क्लीरनस बूम स्पेयर, चाफ कटर विद लोडर, ट्रैक्टर चालित साइलेज पैकिंग मशीन (1400-1500 किग्रा./प्रति घंटा), बैटरी चालित खाद छिडक़ाव यन्त्र, (बैरिक्ट मेकिंग मशीन 1500-1000 कि.ग्रा./प्रति घंटा क्षमता/पैलेट मशीन), टै्रक्टर चालित खाद छिडक़ाव यन्त्र, टै्रक्टर चालित हाईड्रालिक प्रैस स्ट्रा बेलर, एमबी प्लाऊ, सब्सायलर, मल्टीक्रॉप बेड प्लास्टर/रेजर बेड प्लांटर, सेल्फ प्रोपलड, धान रोपाई मशीन, टैऊक्टर चालित मशीन ग्रेन क्लीनर कम ग्रेडर/बिनोईंग फन, टै्रक्टरचालित रीपर कम बान्डर, मिलेट मशीन/मिलेट मिल, मक्का थ्रेसर (टै्रक्टरचालित) मक्का शेलर, न्यूमेटिक प्लांटर मशीन (टै्रक्टर चालित), ऑयल एक्सपैलर, प्रैस, शुगरकेन कटर, मोबाईल कॉटन थ्रैडर (टै्रक्टर चालित), लोडर/डोजर (टै्रक्टर चालित), काऊ डंग बैरिक्ट मशीन, काऊ डंग डीवाटरिंग मशीन, पैडी मोबाईल ड्रायर लेजर लैंड लेवलर, कॉटन सीड ड्रील, टै्रक्टर माऊटिड स्प्रै पम्प पर 40 से 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है।
ये समाचार भी पढ़ें : नीचे दी गई लाइन पर टच करें खबर ओपन हो जाएगी
दिल्ली सिरसा नेशनल हाईवे पर हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एडीजीपी की बनाई फेक फेसबुक आईडी : पुलिस ने आरोपित को लिया रिमांड पर













