---Advertisement---

जींद-हांसी रोड पर ढ़ाणी ब्राह्मण के पास हादसा: कार पेड़ से टकराई, अग्रोहा मैडिकल रेफर

Follow Us
---Advertisement---

 Accident near Dhani Brahman on Jind-Hansi Road

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर :  हांसी जींद रोड़ पर गांव गुज्जरबाडा व ढाणी ब्राह्मणान के पास रात को हादसा हो गया। इस हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगिरों ने अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मैडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया।


 जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात आठ बजे के हांसी जींद मार्ग से गुजर रहे लोगों को गुज्जरबाड़ा के पास एक कार रोड पर पेड़ से टकराई दिखी। गाड़ी में चालक सीट पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था। राहगीरों ने एंबुलैंस की मदद से उन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। बाद में घायल की पहचान भिवानी की डीसी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड डीपी कर्मबीर सिंह के  रूप में हुई। उसके बेटे के अनुसार उनके पिता कार से पंचकूला गए थे। शाम के समय वो वापस लौट रहे थे। जब वो नारनौंद से निकलकर गुज्जरबाड़ा के पास पहुंचे तो अज्ञात परिस्थितियों कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। अब उनके हौंश में आने पर ही पूरी घटना के बारे में पता चल सकेगा।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer