---Advertisement---

टैगोर स्कूल नारनौंद के छात्रों ने फिर रच दिया इतिहास, बाप रे बाप इतनी मैरिट

Follow Us
---Advertisement---

 Students of Tagore School, Narnaund created history again, oh my god, such merit

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टैगोर स्कूल का परिणाम रहा सहरनीय, स्कूल की छात्रा पूजा 500 में से 489 अंक लेकर रही प्रथम

टैगोर स्कूल नारनौंद की होनहार छात्राएं। 


हरियाणा न्यूज टूडे /सुनील कोहाड़।
नारनौंद की ताजा खबर: नारनौंद व हिसार ही नहीं हरियाणा का विख्यात टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गत 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर यहां के छात्र अपनी सफलता के झंडा गढ़ रहे हैं। पिछले काफी सालों से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप 3 में इस स्कूल के छात्रों ने अपना स्थान पक्का रखने में अहम भूमिका निभाने का काम किया जाता रहा है।
इसी कड़ी में अपने स्वर्णिम इतिहास को दोहराते हुए विद्यालय के 12वीं कक्षा के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके माता -पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा पूजा पुत्री अनिल मिर्चपुर ने विज्ञान संकाय में 500 में से 489, गरिमा पुत्री सत्यनारायण पेटवाड़ ने कला संकाय 500 में से 487, साक्षी पुत्री मुकेश माढा ने कला संकाय 500 में से 486, कनिका पुत्री सुनील मोठ ने वाणिज्य संकाय में 500 में से 482 अंक प्राप्त किए। इसी कड़ी में 45 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक व 116 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किए हैं। 
विद्यालय के निदेशक तुषान्त ने छात्रों को बधाई देते इस शानदार परीक्षा परिणाम का श्रेय अध्यापकों की मेहनत व अभिभावकों के विश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल में छात्रों को अलग-अलग प्रकार से हर क्षेत्र में निपुण बनाया जा रहा है। ताकि वह अपनी मंजिल प्राप्त कर सकें।
आपको बताते चलें कि स्कूल के छात्र बोर्ड परीक्षा में ही नहीं वल्कि एनटीएस सी, गणित व विज्ञान प्रदर्शनी, खेलो सहित अन्य क्षेत्रों में भी अपना प्रथम लहर कर अपने माता-पिता व स्कूल का नाम देश प्रदेश में रोशन कर रहे हैं। जब हमने छात्रों से उनकी सफलता का राज पूछा तो उन्होंने बताया कि इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को कभी ट्यूशन पढ़ने की जरूरत नहीं होती और ना ही स्कूल में उन्हें किसी विषय पर रट्टा मरवा जाता है। बल्कि स्कूल के अनुभवी अजय कौन द्वारा एनसीईआरटी की किताबों से एक-एक चीज को गहराई से समझा जाता है और उसी का परिणाम है कि आज हम इस काबिल हुए की अपने क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में अपनी सफलता का जश्न मना रहे हैं। 
अन्य जिलों की खबरें पढ़ने के लिए नीचे जिला वार पेज के लिंक दिए गए हैं उन लिंक पर क्लिक करें और शेयर करें:_

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer