---Advertisement---

हरियाणा सरकार ने की पीपीपी के माध्यम से प्रो-एक्टिव प्रमाण पत्र सुविधा की शुरुआत : देखें कैसे डाउनलोड कर सकते हैं प्रमाण पत्र

Follow Us
---Advertisement---

 Haryana Government launches pro-active OBC certificate facility through PPP

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 पीपीपी डेटा के आधार पर घर बैठे ही डाउनलोड कर सकेंगे ओबीसी प्रमाण पत्र


हरियाणा न्यूज टूडे : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार नागरिकों को पेपरलेस, पारदर्शी व सुगम तरीके से सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से उनके घर द्वार पर पहुंचा रही है। इसी कड़ी में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार की ओर से नागरिकों के लिए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से प्रो-एक्टिव ओबीसी प्रमाण पत्र सुविधा की शुरुआत की गई है। अब नागरिक सरल पोर्टल पर जाकर, पी.पी.पी. में मौजूद अपने डेटा के आधार पर पात्र पाए जाने पर, अपना ओबीसी प्रमाण पत्र ऑनलाइन घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं।


डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बार जब किसी नागरिक की जाति व जाति की श्रेणी पी.पी. पी. में सत्यापित हो जाती है, तो वह बिना किसी मानव हस्तक्षेप के सरल पोर्टल पर अपनी पारिवारिक आई.डी. डालकर अपेक्षित जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के पीछे सरकार का उद्देश्य लोगों को फेसलेस और पेपरलेस सेवाएं प्रदान करना है। इसी उद्देश्य से पी.पी.पी. में नागरिकों की सत्यापित जाति और जाति की श्रेणी के आधार पर सरल पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र पहले से ही जारी किए जा रहे हैं। 









राज्य सरकार ने विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को भी परिवार पहचान पत्र से जोडक़र लाभार्थियों को घर बैठे पेंशन देने का काम किया है। सरकार की ओर से वृद्धावस्था पेंशन की पात्रता के लिए वार्षिक आय की सीमा 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए की गई है। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र की सहायता से माउस की एक क्लिक से राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

latest News Hisar : हिसार जिले को सीएम ने दी 146 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात; जाने किस हल्के को क्या क्या मिली सौगातें 

Jind Accident News : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, जींद के नजदीकी गांव में ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था मृतक

Hansi News: हांसी में तेल से भरा टैंकर पलटा,  खेतों में फायर ब्रिगेड से बारिश

जींद में व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, पहले पत्नी पर चलाई थी गोली, पत्नी बची तो खुद ने किया सुसाइड 

HBSE 12th Hindi exam cancelled: HBSE12वीं का हिंदी की परीक्षा रद्द , पेपर लीक होने पर शिक्षा बोर्ड ने की परीक्षा रद्द

Jind News Hindi : जींद में किठाना स्कूल की अध्यापिका को मारी गोली, गोली से बची तो सूए से किए वार, पति ने मारी गोली

Haryana Accident News  

Rewari Big Accident 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer