Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में खुलासा: एक गिरफ्तार, तीन की तलाश, महम से जुड़े तार – Hansi News

0 minutes, 3 seconds Read

Hansi property dealer murder case expose     

Hansi News: हांसी प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में खुलासा हो गया है। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। हांसी पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश मात्र तीन दिनों में ही कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक ब्रांड मर्डर केस में खुलासा

हांसी पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए बताया कि यह कोई पुरानी रंजिश में नहीं मात्र कुछ दिन पहले ही रची गई साजिश के तहत किया गया है। हत्यारे ने नाई की दुकान में प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक को देखकर पूरी प्लानिंग बनाई थी और प्लानिंग के तहत ही उन्होंने उसके ऑफिस में घुसकर तेजधार हथियार से वार किया और गोली मार कर हत्या कर दी थी।

 

पंचायत अधिकारी सुभाष मलिक हत्याकांड का पर्दाफाश

हांसी में पंचायत अधिकारी सुभाष मलिक की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी तक खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक को नई की दुकान में बाल कटवाते हुए देख लिया था। उसने सोने की चेन और अंगूठी पहने हुई थी और वह सब देखने के बादउन्होंने उसकी पूरी रैकी की थी। रैली करने के बाद उन्होंने लूट की पूरी प्लानिंग बनाई।

प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक का लूट के इरादे से मर्डर

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने खुलासा करते हुए बताया कि जब वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ लूट के इरादे से प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक के माया प्रॉपर्टी कार्यालय पर पहुंचे और लूट करने का प्रयास किया तो सुभाष मलिक ने उनका विरोध शुरू कर दिया। कंच का गेट बंद होने की वजह से आवाज बाहर नहीं जा पाई। उन्होंने अपने पास मौजूद तेजधार हथियारों से उसे पर हमला कर दिया।

हांसी प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का मास्टरमाइंड गुरमीत महम का रहने वाला  

तेजधार हथियारों से हमला होने के बावजूद भी माया प्रॉपर्टी डॉलर के स्वामी सुभाष मलिक बदमाशों का डटकर मुकाबला करता रहा। इसके बाद बदमाशों ने उसे गोली मार दी और उसकी चेन और अंगूठी सहित पहने हुए अन्य जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए। इस लूट की घटना का मास्टरमाइंड रोहतक जिले के महम चौबीसी के गांव भैणी महाराजपुर का रहने वाला गुरमीत है। गुरमीत इन दोनों हांसी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है।

पंचायत अधिकारी सुभाष मलिक हत्याकांड का मास्टरमाइंड

हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि भैणी महाराजपुर निवासी गुरमीत इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। उसने इस वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथी पवन, महेंद्र और आकाश को शामिल किया। तीनों ने पहले पूरी प्लानिंग की। 3 फरवरी को हंसी के हुडा ग्राउंड स्थित माया प्रॉपर्टी डीलर पहुंचे और लूट की वारदात को अंजाम देते हुए पंचायत अधिकारी का मर्डर कर दिया।

बदमाश ने हांसी में फ्लाईओवर से लगाई छलांग

हांसी में पंचायत अधिकारी सुभाष मलिक मर्डर केस का मुख्य आरोपीय गुरमीत वारदात को अंजाम देने के बाद बस में सवार होकर यहां से फरार हो गया था। पुलिस साइबर सेल की मदद से इस हत्याकांड को सुलझाने में लगी हुई थी की सूचना मिली कि वह है हिसार दिल्ली मार्ग पर स्थित हांसी शहर के शेखपुरा फ्लाईओवर पर है। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया तो बदमाश पुलिस से बचने के लिए फ्लाईओवर से नीचे खुद का जिससे उसे चोटें लगी हैं। ‌

 

इस हादसे में घायल बदमाश गुरमीत को तुरंत ही हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा का जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है।अब तक उसके तीनों साथी पुलिस की तरफ से बाहर हैं। इस ब्लाइंड मर्डर केस में मुख्य आरोपी के पकड़े जाने से यह साफ हो गया की है लूट के इरादे से किया गया मर्डर है।

हांसी प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मालिक से जुड़ी दूसरी खबर पढ़ने के लिए – यहां क्लिक करें

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer