Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार रेलवे स्टेशन के पास होटल में युवक की संदिग्ध मौत: पुलिस जांच में जुटी

0 minutes, 3 seconds Read

Hisar Zomato company delivery boy death News  

Hisar News : हिसार रेलवे स्टेशन के पास होटल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक जोमैटो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। इसकी सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उसकी मौत का रहस्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही खुलने की उम्मीद है। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जोमैटो कंपनी डिलीवरी बॉय की मौत 

हिसार शहर की उम्मीद विहार कॉलोनी निवासी विजय जोमैटो कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। विजय 5-6 दिनों से हिसार रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। शुक्रवार को काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। जब होटल की सफाई कर्मचारी उसके कमरे की सफाई करने के लिए पहुंचे और दरवाजा अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

 

सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना होटल के अन्य स्टाफ को दी। होटल स्टाफ ने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही HTM पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। पुलिस ने होटल कर्मचारियों से कमरे में रख रहे विजय की जानकारी मांगी और इस बारे में उसके परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया।

होटल के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला शव

सूचना मिलते ही विजय के परिजन होटल में पहुंचे और पुलिस ने उनकी मौजूदगी में होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। जब पुलिस अंदर पहुंची तो विजय फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसके सिर पर चोट के निशान हैं। यह चोट कब और कैसे लगी है इसकी जांच की जा रही है और उसकी मौत कैसे हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होने की उम्मीद है।

 

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और विजय गुरुवार को कब होटल में दाखिल हुआ था और उस समय की जांच की जा रही है। साथी उसके मोबाइल फोन सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer