Verification: eefe237ed2c24d7f

Adampur News Today: आदमपुर चोरी मामले में खुलासा; आरोपी पुलिस रिमांड पर, घर में घुसकर चोरी की वारदात

0 minutes, 8 seconds Read

Chori in Chuli Kalan Adampur News Today

Adampur News Today: हिसार पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना आदमपुर पुलिस ने घर में चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण प्रगति करते हुए नामजद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से पुलिस रिमांड पर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

गांव चूली कलां में चोरी 

पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशन में थाना आदमपुर में दिनांक 26.09.2025 को नाथूराम पुत्र हेतराम निवासी चूली कलां द्वारा अपने घर से सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी होने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत के आधार पर थाना आदमपुर में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। ( Adampur chori News )

मामले की गहन जांच के दौरान आरोपी गोविंदा पुत्र काली राम निवासी पंचवीर समाना, जिला पटियाला (पंजाब) की संलिप्तता सामने आने पर उसे मामले में नामजद किया गया। आरोपी अन्य प्रकरण में न्यायिक हिरासत में बंद होने के कारण न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किए गए। ( Hisar News Today )

दिनांक 09.06.2026 को आरोपी गोविंदा को प्रोडक्शन वारंट के तहत न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों, नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त अन्य साधनों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी एवं मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। ( Latest News Hisar Haryana )

हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। मामले की जांच जारी है तथा जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ( Haryana News Today )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer